फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद ने लव लाइफ पर किए चौंकाने वाले खुलासे, दो शादी के अलावा इतने रहे रिलेशनशिप

Sun, 12 Oct 2025 04:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kunickaa Sadanand On Love Life: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद हाल ही में अपनी निजी लाइफ पर कई चौंकाने वाले खुलासे करती दिखीं। उन्होंने बताया कि एक वक्त था, जब उन्हें शराब की लत लग गई थी। इसके अलावा उन्होंने अपनी लव लाइफ पर भी कई खुलासे किए।
विज्ञापन
कुनिका सदानंद - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में प्रतिभागियों के बीच दोस्ती-यारी, लड़ाई-झगड़ों और बहस का दौर जारी है। इस बार एक्ट्रेस कुनिका सदानंद भी बिग बॉस के घर में पहुंची हैं और दमदार तरीके से बिग बॉस के घर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। हाल ही में कुनिका अपनी लव लाइफ पर चौंकाने वाले खुलासे करती दिखीं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कभी ऐसा भी वक्त रहा, जब उन्हें एल्कोहल की लत लग गई थी।

विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद लगी शराब की लत
कुनिका सदानंद ने कहा कि वे दो शादियों के अलावा दो लिव-इन रिलेशनशिप में रही हैं। इसके अलावा चार अफेयर रहे हैं। उन्होंने अपनी एक ऐसी डेट का किस्सा भी शेयर किया, जिसमें वे काफी असहज हो गई थीं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे एल्कोहल की लत से जूझ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि ब्रेकअप के बाद इमोशनली कमजोर महसूस होने के बाद उन्होंने खूब शराब पी। 

कुनिका सदानंद - फोटो : इंस्टाग्राम
बोलीं- '60 की उम्र तक ठीक है'
कुनिका ने 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और मृदुल तिवारी के साथ एक कैंडिड बातचीत में कहा, 'मैं ड्रग्स बिल्कुल नहीं करती, लेकिन एक समय था जब मैं बहुत पीती थी। इमोशनली मैं बहुत डाउन थी, ब्रेकअप के बाद। मैं इतना फूल गई थी बाप रे बाप और डबिंग करते वक्त मैंने अपने आप को देखा बाप रे बाप, ये मैं क्या लग रही हूं'। कुनिका ने आगे अपनी लव लाइफ पर कहा, 'मेरे दो लिव-इन रिलेशनशिप और चार रोमांस रहे हैं। दो शादियां भी। मतलब 60 की उम्र तक ठीक है'। यह कहने के बाद कुनिका हंसने लगीं। इस पर मृदुल ने कहा, 'मुझे जिंदगी में बस इसी कॉन्फिडेंस की जरूरत है'।

कुनिका सदानंद - फोटो : इंस्टाग्राम
डेट पर हुआ खराब अनुभव, शेयर किया किस्सा
कुनिका ने अपनी एक डेट का किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने कहा, 'मैं कई बार डिनर डेट पर गई हूं, जहां लोगों ने 20,000 रुपये की शैंपेन ऑर्डर की। एक-दो दिन बाद उसी ने कहा, 'यह सबसे अच्छी शैंपेन है, बहुत महंगी है। मैंने इसके लिए बहुत पैसे दिए हैं'। तभी मुझे एहसास हुआ मैंने भी वह पी ली! इसलिए अगली बार जब उसने मुझे डिनर पर चलने के लिए कहा, तो मैंने उससे सीधे कह दिया, 'देखो, मैं नहीं आ रही हूं।'
विज्ञापन

किसी एक्टर को नहीं किया डेट
इसी दौरान एक्टर गौरव ने कुनिका से पूछा कि क्या उन्होंने कभी किसी एक्टर को डेट किया है? इस पर कुनिका ने कहा, नहीं। एक्ट्रेस ने आगे कहा,  'एक्टर्स के साथ समस्या यह होती है कि वे खुद से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। किसी और से नहीं, खासकर बड़े एक्टर्स, सच्चा प्यार नहीं कर पाते। वे हमेशा खुद को आईने में देखते रहते हैं और पूछते हैं, मैं कैसा दिख रहा हूं'? 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें