फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kundali Bhagya: दिलचस्प रील को लेकर श्रद्धा से सवाल, वह बोलीं ‘‘धीरज और मेरा बड़ा प्यारा रिश्ता है”

Mon, 07 Jun 2021 01:27 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दर्शकों का पसंदीदा धारावाहिक रहे ‘कुंडली भाग्य‘ में बीते कुछ महीनों से करण (धीरज धूपर) और प्रीता (श्रद्धा आर्य) की जिंदगी में चल रही उथल-पुथल के जरिये दर्शकों को खींचने की खूब कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
धीरज धूपर और श्रद्धा आर्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दर्शकों का पसंदीदा धारावाहिक रहे ‘कुंडली भाग्य‘ में बीते कुछ महीनों से करण (धीरज धूपर) और प्रीता (श्रद्धा आर्य) की जिंदगी में चल रही उथल-पुथल के जरिये दर्शकों को खींचने की खूब कोशिश हो रही है। लूथरा परिवार में चल रहे पूरे ड्रामे को इस हिसाब से बनाया गया है कि दर्शक एक बार इसे देख ले तो फिर इसके लपेटे एपीसोड दर एपीसोड आता ही रहे। श्रद्धा और धीरज भी कहानी में लगातार आ रहे उतार-चढ़ाव से खुश हैं। दोनों परदे पर तो खूब जमते ही हैं, अब पता चला है कि दोनों निजी जिंदगी में भी एक दूसरे के आदी हो गए हैं। हाल ही में धारावाहिक के लोकेशन पर जब श्रद्धा आर्य से उनके और धीरज के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने शर्माते हुए जवाब दिया, ‘‘धीरज और मेरा बड़ा प्यारा रिश्ता है।”

विज्ञापन


हाल ही में जस्टिन बीबर के नए गाने ‘पीचेस‘ को लेकर एक शानदार वीडियो क्रिएट करने के बाद श्रद्धा आर्य ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वu और धीरज आपस में कुछ मजेदार करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनकी केमिस्ट्री को न सिर्फ दोनों के फैंस ने बहुत पसंद किया बल्कि धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा धूपर को भी यह वीडियो बहुत प्यारा लगा। इस वीडियो पर उन्होंने क्यूट इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है।

धीरज धूपर और श्रद्धा आर्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस रील के बारे में बताते हुए श्रद्धा आर्य कहती हैं, ‘‘धीरज और मेरा बड़ा प्यारा रिश्ता है। यह उस रिश्ते से बिल्कुल अलग है, जो हमारे बीच पर्दे पर दिखाया जाता है। शूटिंग के दौरान जब भी हमें खाली वक्त मिलता है, तब या तो हम रील बना रहे होते हैं या आपस में जोक सुनाते हैं। इससे न सिर्फ आसपास का माहौल तरोताजा रहता है, बल्कि किसी भी तनाव से हमारा ध्यान भी हट जाता है।”
विज्ञापन

धीरज धूपर और श्रद्धा आर्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जस्टिन बीबर के गाने ‘पीचेस‘ पर बनाई गई रील के बारे में श्रद्धा कहती हैं, “इसकी प्लानिंग हम काफी समय से कर रहे थे। जहां पर्दे पर दर्शकों ने हमेशा हमारा नाटकीय रूप देखा, वहीं अपनी रील में भी हम अपना वही अंदाज बरकरार रखना चाहते थे। वैसे, हमने इसमें कुछ ज्यादा ही ड्रामा दिखाया। ‘कुंडली भाग्य‘ के सेट पर हम बिल्कुल ऐसे ही रहते हैं। मुझे खुशी है कि हम सिर्फ को-स्टार्स ही नहीं बल्कि अच्छे दोस्त भी हैं। मैं कहना चाहूंगी कि हमें इस रील के लिए अपने फैंस से बहुत बढ़िया प्रतिसाद मिला है और हम साथ मिलकर ऐसी और रील बनाएंगे।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें