फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Kemmu: 'कलयुग' से पहले कुछ और था इस फिल्म का टाइटल, पहली मूवी का नाम घर पर बताने से डर रहे थे कुणाल खेमू

Sun, 14 May 2023 05:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कुणाल खेमू ने बतौर हीरो फिल्म 'कलयुग' से करियर की शुरुआत की। अब अभिनेता ने इस फिल्म के पहले नाम का खुलासा किया है।
विज्ञापन
कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू ने फिल्म 'हम हैं राही प्यार के', 'राजा हिंदुस्तानी' और 'जख्म' जैसी कई हिट फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया और दर्शकों का दिल जीता। हालांकि, उन्होंने 2005 में फिल्म 'कलयुग' से मुख्य अभिनेता के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। अब बतौर हीरो अपनी पहली फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने इसके नाम को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

विज्ञापन

कुणाल के लिए नहीं थी फिल्म
हाल ही में दिए इंटरव्यू में कुणाल ने खुलासा किया कि 'कलयुग' मेरे लिए नहीं लिखी गई थी, क्योंकि वह सोच रहे थे कि मुझे कौन सी फिल्म करनी चाहिए। उस समय 'कलयुग' को 'ब्लू फिल्म' कहा जाता था और वह भट्ट साहब (महेश भट्ट) के बेटे के लिए थी।

Bollywood: किरदार की वजह से इन फिल्मों में कपड़े नहीं बदल सके ये सितारे, एक ही आउटफिट में निपटाई पूरी फिल्म

फिल्म पर क्या बोले कुणाल
फिल्म के शीर्षक के बारे में बात करते हुए कुणाल ने कहा कि बात यह थी कि जब भट्ट साहब ने मुझे फिल्म के बारे में बताया तो उन्होंने टाइटल नहीं बताया। उन्होंने मुझे कहानी सुनाई और मैंने कहा, 'यह शानदार है, मैं इसे करना चाहता हूं'। उस समय कोई शीर्षक नहीं था और मुझे साइन कर लिया गया। उन्होंने कहा कि वह एक फोटोशूट करना चाहते हैं और वहां मैंने उन्हें इस पर चर्चा करते हुए सुना और वह कह रहे थे कि 'तो यह ब्लू फिल्म नीचे लिखना है?'

Vicky-Sara: फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' से धमाल मचाने को तैयार विक्की-सारा! इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
विज्ञापन

इस बात से डर गए थे कुणाल
कुणाल ने बताया कि फिल्म के नाम के बारे में उनके परिवार को खबर देना कितना मुश्किल था, क्योंकि फिल्म का शीर्षक 'ब्लू फिल्म' था। वह सोचने लगे थे कि इस बारे में घर पर कैसे बताऊं।
आखिरकार एक बार बातचीत के दौरान कुणाल ने अपने माता-पिता को शीर्षक बताया। हालांकि, फिल्म का नाम बाद में बदल दिया गया, क्योंकि 'ब्लू फिल्म' के नाम से फिल्म को प्रमोट नहीं किया जा सकता था। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'कलयुग' में इमरान हाशमी, आशुतोष राणा, स्माइली सूरी और अमृता सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।

Bobby Deol: बॉबी देओल ने किया खुलासा बेटे आर्यमान और धरम बनेंगे एक्टर, ' लेकिन मैं नहीं चाहता कि वो...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें