कुणाल कपूर की फिल्म 'वीरम' का पहला लुक जारी कर दिया गया है, इसे फिल्म के अभिनेता कुणाल कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें कुणाल कपूर एक योद्धा के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म शेक्सरपियर की मशहूर रचना मैकबैथ का रुपांतरण है। फिल्म में कुणाल 13 वीं शताब्दी के योद्धा का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवार्ड विजेता निर्देशक जयराज ने किया है। 'वीरम' को मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है, पोस्टर में कुणाल के लुक की तारीफ हो रही है, तो कुछ लोग इसको लेकर मजाकिया ट्वीट भी कर रहे हैं एक यूजर ने कुणाल की नंगी कमर को लेकर मजाक करते हुए फेसबुक पर लिखा 'अरे ये टॉपलेस हीरोइन तलवार उठाकर किससे लड़ने जा रही है'। कई यूजर्स ने फिल्म के पहले पोस्टर को देखने के बाद लिखा कि पोस्टर देखने के बाद फिल्म से उनकी उम्मीदें बढ़ गई हैं। कुणाल कपूर का ट्वीट
Here is the first teaser poster of my new film #Veeram @VeeramOfficial Can't wait for u guys to see it :) pic.twitter.com/qH5Pio1Mag
— kunal kapoor (@kapoorkkunal) August 18, 2016