फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नौटंकी साला' में कुणाल कपूर हुए न्यूड

Thu, 21 Mar 2013 01:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में अंग प्रदर्शन भले ही एक्ट्रेसेस के लिए सुरिक्षत रखा गया हो लेकिन लगता है कि अब एक्टर भी इसमें काफी रुचि लेने लगे हैं। अब 'देल्ही बेली' फेम एक्टर कुणाल रॉय कपूर को ही लीजिए।
विज्ञापन


कुणाल ने रोहन सिप्पी निर्देशित फिल्म ‘नौटंकी साला’ में ना सिर्फ अपने शरीर के निचले भाग की नुमाइश की है जिसकी इन दिनों चर्चा हो रही है बल्कि एक कदम आगे बढ़ाते हुए इस सीन को एक्टर रनबीर कपूर को डेडिकेट कर दिया है।

"मैं दर्शकों से यह बात पहले ही साफ कर देना चाहूंगा कि इस सीन में किसी तरह की कोई नग्नता नहीं है। दरअसल फिल्म के इस सीन के मुताबिक मुङो चोट आ जाती है और आयुष्मान मेरी मदद को आगे बढते हुए मुझे दवा लगाते हैं..." कुणाल इस बारे में सफाई देते हैं, "सच कहूं तो इसमें ऐसा कुछ भी नहीं दिखाया गया है जिसे देखकर दर्शक सिनेमाघर से भागने पर मजबूर हो जाएं।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम तौर पर नायिकाओं के अंगों को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघर में आते हैं लेकिन कहीं ऐसा ना हो कि मेरे मामले में वह भाग जाएं। सो बेहतर है कि सीन की गरिमा बनी रहे।

कुणाल आगे कहते हैं कि सावंरिया के फेमस टॉवेल सीन से यह प्रभावित नहीं है। वे बोले, "काश मेरी बॉडी रनबीर कपूर जैसी होती... लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को मेरी बॉडी उतनी ही मनोरंजक लगे जितनी कि रनबीर की है। अगर मैं यह कहूं तो गलत नहीं होगा कि यह मज़ेदार दृश्य मेरी तरफ से रनबीर को समर्पित है। ...आखिरकार शुरुआत उन्होंने ही की है।"
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें