कुणाल की वायरल ऑडियो क्लिप
ऑडियो कॉल की शुरुआत कुणाल कामरा से एक व्यक्ति द्वारा यह पूछे जाने से हुई कि उन्होंने मुख्यमंत्री 'शिंदे साहब' के बारे में क्या कहा। कामरा को कथित तौर पर जवाब देते हुए सुना जा सकता है, 'क्या वह अब उपमुख्यमंत्री नहीं हैं?' इसके बाद कॉल पर मौजूद व्यक्ति कुणाल को गाली देते हुए धमकी देता है कि उसका भी वही हश्र होगा, जो हैबिटेट स्टूडियो का हुआ था, जिसे शिवसेना कार्यकर्ताओं ने तोड़-फोड़ दिया था। कथित कॉल करने वाले को यह कहते हुए सुना गया, 'तू जिधर मिलेगा न भाई, तेरा भी वही हाल होगा।'
Kunal Kamra: कुणाल के ठिकाने का पता लगाने में जुटी पुलिस, मंत्री योगेश कदम बोले- कानून के अनुसार कार्रवाई होगी
सुप्रिया श्रीनेत ने भी साझा की क्लिप
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी ऑडियो क्लिप शेयर करते हुए बताया कि बातचीत किस तरह आगे बढ़ी। श्रीनेत ने अपने ट्वीट के अंत में लिखा, 'अद्भुत कॉमेडी चल रही है।' दरअसल, कुणाल कामरा ने रविवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा कर दिया जब कई शिवसेना समर्थकों ने उनके द्वारा राजनेता का मजाक उड़ाने पर आपत्ति जताई।
क्या है पूरा मामला
उनकी टिप्पणी के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई स्टूडियो में तोड़फोड़ की, जहां कामरा ने शो किया था और शिंदे सेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। राहुल कनाल सहित 12 शिवसेना कार्यकर्ताओं को तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया, लेकिन कुछ घंटों बाद उन्हें जमानत दे दी गई। इससे पहले आज कुणाल कामरा ने पुलिस को बताया कि वह कानून का पालन करेंगे, लेकिन राजनेता के बारे में अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने जांच में सहयोग करने की इच्छा भी जताई है, लेकिन फिलहाल वे मुंबई में नहीं हैं। मुंबई पुलिस ने अभी तक उनकी पेशी की तारीख तय नहीं की है।