फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन अभिनेता थे, जिन्होंने 'जीना इसी का नाम है' में दिखाई बड़े अभिनेताओं की असली कहानी, दीप्ति के साथ जमी जोड़ी

Tue, 25 Mar 2025 08:41 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

25 मार्च को आज उस अभिनेता की जयंती है, जिन्होंने टीवी के जरिए नाम कमाया और हर घर में अपनी एक संवेदनशील पहचान बनाई। उन्होंने टीवी और फिल्मों में अपने उम्दा काम के जरिए लाखों दिलों पर राज किया।
विज्ञापन
क्या आपने पहचाना कौन हैं यह मशहूर अभिनेता, जिनकी आज है जयंती - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं उन्होंने फिल्मों और टीवी में अपनी सादगी, संवेदनशीलता और शानदार अभिनय से भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी। आज उनकी जयंती पर जानिए उनसे जुड़े किस्से। क्या आप जानते हैं कौन हैं यह अभिनेता।  
विज्ञापन

 

फारुख शेख का जन्म
फारुख शेख का जन्म 25 मार्च 1948 को अमरोली में हुआ। शेख एक जमींदार परिवार से थे और वह नागपाड़ा, बॉम्बे में शानदार परिवेश में पले-बढ़े। फारुख एक मशहूर भारतीय अभिनेता थे, जिन्होंने हिंदी सिनेमा, टीवी और थिएटर में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता। फारुख अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे। फिल्म इंडस्ट्री में होने के बावजूद, वे हमेशा दिखावे से दूर रहते थे। उनका मानना था कि अभिनय में सच्चाई सबसे जरूरी है।
 

'जीना इसी का नाम है' से मिली खास पहचान
फारुख शेख एक ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने टीवी का लोकप्रिय टॉक शो "जीना इसी का नाम है" को होस्ट किया। सबसे पहले इस टीवी शो को फारुख शेख और बाद में सुरेश ओबेरॉय ने होस्ट किया था। 22 मार्च 2002 को शुरू हुआ यह शो अपनी अनूठी शैली और जानी-मानी हस्तियों के अनछुए पहलुओं के बारे में जाना जाता था। पहले सीजन को अपार सफलता मिली और इसी शो से फारुख को भी एक नई पहचान मिली। इस टॉक शो पर बॉलीवुड सितारों के अलावा कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी असली कहानी को छोटे पर्दे पर बताया। इस शो के जरिए आज भी दर्शकों के दिलों में फारुख की शानदार होस्टिंग का जबर्दस्त अंदाज उनके जहन में बसा है। 
 

पहली फिल्म
फारुख ने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से पढ़ाई की और वकालत की डिग्री हासिल की। हालांकि, उनकी रुचि अभिनय में थी इसलिए उन्होंने वकील बनने के बजाय थिएटर और फिल्मों को चुना। उनकी पहली फिल्म "गरम हवा" थी, जिसे एम.एस. सथ्यू ने निर्देशित किया था। यह फिल्म बंटवारे के बाद के हालात पर आधारित थी। इस फिल्म में फारुख के अभिनय को खूब सराहा गया। इस फिल्म के बाद उन्होंने "शतरंज के खिलाड़ी", "चश्मे बद्दूर", "बाजार" और "उमराव जान" जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई।

दीप्ति नवल के साथ जोड़ी
फारुख शेख और दीप्ति नवल की ऑन-स्क्रीन जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही। "चश्मे बद्दूर", "साथ-साथ", और "कथा" जैसी फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया। 
 
विज्ञापन

फारुख शेख का निधन
28 दिसंबर 2013 को दुबई में दिल का दौरा पड़ने से महान अभिनेता फारुख शेख का निधन हो गया। उस वक्त वह 65 साल के थे और एक फिल्म की शूटिंग के लिए वहां गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें