फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार विश्वास की फिल्मी गीतकार बनने की अधूरी तड़प है 'क्यों साथ तुम्हारा छूटा है'

Mon, 28 Jan 2019 11:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
कुमार विश्वास - फोटो : वीडियो
विज्ञापन
कलाकार:  सोनू कक्कड़ (गायिका), कुमार विश्वास (गीतकार), जीत गांगुली (संगीतकार)। आहना कुमरा, जारिश अली (अदाकार)। चिराग अरोड़ा (वीडियो निर्देशक)
विज्ञापन

यूट्यूब चैनल: जी म्यूजिक

कवियों और शायरों के गीतकार बनने की हिंदी मनोरंजन उद्योग में लंबी परपंरा रही है, मशहूर कवि कुमार विश्वास का गीत ‘क्यों साथ तुम्हारा छूटा है’ इसी परंपरा की नई कड़ी है। कुमार विश्वास के साथ दिक्कत ये है कि वे नए गीत सिर्फ गीतकार बनने के लिए लिख रहे हैं और उनका अतिविश्वास इस बात को लेकर है कि उनके प्रशंसक उनके हर गीत को हाथोंहाथ ले ही लेंगे।

जी म्यूजिक कंपनी अपनी डिजिटल लाइब्रेरी बढ़ाने के लिए हर हफ्ते औसतन सात-आठ नए म्यूजिक वीडियो रिलीज कर रही है और कुमार विश्वास का ये गीत इसी भीड़ का हिस्सा बनकर रह जाए तो अचरज नहीं। जीत गांगुली ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है इस गीत को वैलेंटाइंस डे से पहले एक अच्छा कंपोजीशन बनाने की। सोनू कक्कड़ ने गाया भी इसे आवाज में पूरा दर्द उड़ेलकर है लेकिन गाने की कमजोर कड़ी हैं, इसके बोल। ‘
विज्ञापन


मेरे दिल के रैना, मेरे दिल के चैना, तू ही तू। मेरे दिल की धड़कन, मेरे दिल की तड़पन, तू ही तू’, ये लाइनें कहीं से लगती नहीं कि उन कुमार विश्वास ने लिखी हैं, जिनका गीत, कोई दीवाना कहता है, लोकप्रियता की सारी चौहद्दियां पार कर चुका है।
विज्ञापन


म्यूजिक वीडियो की स्टोरी लाइन भी बहुत ही चलताऊ है। कॉफी शॉप में नौकरी करने वाली लड़की अपने प्यार को याद करती है। वीडियो के आखिर में पता चलता है कि उसके प्रेमी की बेवफाई की वजह उसे हो चुका कैंसर है। कुमार विश्वास के नवगीत की कहानी इतनी घिसी पिटी तो नहीं हो सकती।

देंखे वीडियो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें