करण का पोस्ट
करण ने इंस्टाग्राम पर सेट की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी, करण खुद, फराह खान, अर्चना पूरन सिंह और अनुपम खेर दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में 'तुम पास आए' गाना बज रहा है। करण ने लिखा, '27 साल! #kuchkuchhotahai के सेट से कुछ प्यारी यादें... प्यार और मस्ती से भरा सेट। आप सबके प्यार के लिए शुक्रिया... यह मेरे लिए सबकुछ है! @dharmamovies।'
करण जौहर का करियर
'कुछ कुछ होता है' के अलावा करण ने 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा ना कहना', 'माई नेम इज खान', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी हिट फिल्में डायरेक्ट कीं। उन्होंने 'राजी', 'शेरशाह', 'डियर जिंदगी', 'दोस्ताना', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'धड़क', 'केसरी', 'कलंक', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा', 'किल', 'होमबाउंड' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' जैसी फिल्में प्रोड्यूस कीं। करण 2004 से 'कॉफी विद करण' टॉक शो होस्ट करते आए हैं। वे 'झलक दिखला जा' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' जैसे रियलिटी शो में जज भी रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें: जीवन अनिश्चित लगने पर 'योग' की ओर लौटीं मनीषा कोइराला, वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई