कॉमेडी के जय और वीरु यानि कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा है लेकिन अब इस दोस्ती में खटास आ गई है। बात इतनी आगे बढ़ चुकी है कि अब दोनों में बातचीत भी एकदम बंद है।
इस दरार का कारण दोनों का नया शो 'द ड्रामा कंपनी' है। खबरों के मुताबिक सुदेश कृष्णा को मिल रही लाइमलाइट से खुश नहीं हैं। शो में दोनों ही कॉमेडी कर रहे हैं लेकिन ज्यादा हाईलाइट कृष्णा हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 'जब हैरी मेट सेजल' का नया गाना 'फुर्र' रिलीज
कृष्णा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से इस बारे में बात करते हुए बताया, 'हमारे बीच कुछ मतभेद हैं लेकिन हम इसे सुलझा लेंगे। पहले हम एक-दूसरे से निजी परेशानियां भी शेयर करते थे लेकिन अब हमारे बीच केवल काम की बात होती है। अब अगर मुझे सुदेश से बात करनी है तो पहले मुझे उनके मैनेजर से बात करनी पड़ेगी, जो मैं नहीं करना चाहता।' कृष्णा ने आगे सुदेश के साथ अपने अच्छे दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कॉमेडी में जो कुछ भी सीखा है वो सुदेश से ही सीखा है।
ये भी पढ़ें: 'Lucknow Central' Song: फिर छाया 'कावां कावां', बस इस बार अलग है आवाज
कृष्णा ने आगे कहा, ''कॉमेडी का सर्कस' के वक्त सुदेश को मुझसे बेहतर लाइनें मिलती थीं, मैंने तब कभी शिकायत नहीं की। शो किसी एक इंसान से नहीं, बल्कि पूरी टीम से चलता है। अगर लोग 'द ड्रामा कंपनी' को मेरा शो कह रहे हैं तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं।'