फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krushna Abhishek: कृष्णा अभिषेक का किया गया था ब्रेनवॉश, अभिनेता ने 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने पर किया खुलासा

Sun, 30 Apr 2023 09:28 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'द कपिल शर्मा शो' में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की वापसी हो चुकी है। अब उन्होंने खुलासा किया है कि शो में वापसी नहीं करने के लिए किसी ने उनका ब्रेन वॉश कर दिया था।
विज्ञापन
कृष्णा अभिषेक-कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द कपिल शर्मा शो' दर्शकों का पसंदीदा कॉमेडी शो बना हुआ है। शो का हर एक किरदार फैंस के दिल में बसा हुआ है। कई किरदार अब तक छोड़कर जा चुके हैं, जिन्हें फैंस बहुत मिस करते हैं। उन्हीं में से एक कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी थे। हाल ही में शो में कृष्णा अभिषेक ने वापसी की है। अब 'सपना' का ब्यूटी पार्लर दोबारा खुल चुका है, जिसके बाद से फैंस काफी उत्साहित हैं। काफी लंबे समय बाद कृष्णा ने शो में वापसी की है। उन्होंने अपने कमबैक को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है और शो से दूर रहने की वजह भी बताई है।

विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो आया सामने
कृष्णा अभिषेक 'द कपिल शर्मा शो' में सपना बनकर दर्शकों को हंसाते हैं। उनकी वापसी के बाद से फैंस के बीच काफी खुशी का माहौल है। हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें कृष्णा ने खुलासा किया है कि उनका ब्रेन वॉश कर दिया गया था, इसलिए वह कपिल शर्मा के शो में वापसी नहीं कर रहे थे।

Studios Of Bombay 3: आउटसाइडर्स का पसंदीदा ठिकाना फिल्मालय स्टूडियो, इन दिग्गज कलाकारों को यही मिले पहले मौके

कृष्णा ने बताई वजह
शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि कृष्णा कहते हैं कि आप सबने मुझे इतना मिस किया और बुलाया भी नहीं। इस पर कपिल कहते हैं कि मैंने तुमको बुलाया पर तुम खुद ही नहीं आए, जिसके बाद सपना बने कृष्णा खुलासा करते हैं कि वह शो में आना तो चाहते थे, लेकिन उनका ब्रेन वॉश कर दिया गया था। कपिल पूछते हैं कि किसने ब्रेनवॉश कर दिया था, तब कृष्णा कहते हैं कि पैसे ने उनका ब्रेनवॉश कर दिया था।
 

Filmy Wrap: द केरल स्टोरी पर भड़के CM विजयन और दुबई में मंदिर निर्माण देखने पहुंचे अक्षय, पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन

कितनी है कृष्णा की फीस
दरअसल, कृष्णा ने कॉन्ट्रैक्ट और फीस को लेकर शो को छोड़ा था, फिर कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव होने के बाद उन्होंने शो में वापसी की है। ब्रेन वॉश वाले डायलॉग के जरिए कृष्णा ने अपनी फीस को लेकर कपिल शर्मा पर तंज कसा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, कृष्णा पहले एक एपिसोड के लिए 10 से 12 लाख रुपये की मोटी फीस लेते थे। अब उन्होंने फीस बढ़ने के बाद शो में वापसी की है। हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वह अब एक एपिसोड के लिए कितना चार्ज कर रहे हैं।

Ranbir Kapoor: पिता को याद कर भावुक हुए रणबीर कपूर, कहा- लोग चले जाते हैं खालीपन छोड़ जाते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें