फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहेल खान को लेकर केआरके ने बोला कुछ ऐसे, खौल जाएगा सलमान खान का खून

Fri, 23 Jun 2017 11:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
केआरके ने सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' देख ली है इसके बाद एक एक कर उनका ट्विटर एकाउंट फिल्म के रिव्यूज से लबालब है। केआरके ने फिल्म को लेकर ऐसे ट्वीट किए हैं कि फिल्म देखने जा रहे लोगो का भी म न खट्टा होने लगेगा। यहां तक कि सलमान खान को भी ऐसे रिव्यूज की उम्मीद नहीं होगी इसलिए उन्हे भी थोड़ा बुरा जरूर लगेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा है, "मैं थिएटर में अकेले ही बैठकर 'ट्यूबलाइट' देख रहा हूं। यह 100% सलमान और आमिर की की फिल्म की तरह नहीं है। मतलब लोगों में इसे देखने का कोई एक्साइटमेंट नहीं है।" केआरके ने अगले ट्वीट में लिखा है, "तो कबीर खान ने 'लिटिल ब्वॉय' से दो कैरेक्टर्स को फिल्म में लिया है। पहला छोटा बच्चा, जिसे सलमान ने प्ले किया है और दूसरा बाप का, जो सोहेल खान कर रहे हैं।"

केआरके यहीं नहीं रुके उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा है, "भाईजान सलमान खान लल्लू टाइप आदमी की क्या जबरदस्त एक्टिंग की है। भाई ऑस्कर पक्का है। किसने कहा था ये रोल करने को?"
विज्ञापन

सलमान खान के साथ फिल्म में कैमियो कर रहे शाहरुख खान भी केआरके के ट्वीट से नहीं बच पाए। शाहरुख को लेकर केआरके ने लिखा है "SRK का एक सीन भी आ गया है। भाई ने मैजिशियन के रोल में क्या जबरदस्त ओवरएक्टिंग की है। भाई आपको भी फिल्मफेयर पक्का मिलेगा।"

वहीं फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान के बारे में केआरे का कहना है कि "इंटरवल हो गया और अगर आप कबीर खान से यह सीखना चाहते हैं कि 'लिटिल ब्वॉय' जैसी बेहतरीन फिल्म को कैसे बकवास फिल्म 'ट्यूबलाइट' में कन्वर्ट किया जा सकता है, तो इसे देखें।" केआरके ने आगे लिखा, "भाई कबीर खान क्या आप यह बता सकते हैं कि वाकई बनाना क्या चाहते थे और आपने 'ट्यूबलाइट' बनाने का फैसला क्यों लिया? यह टॉर्चर है सर।" बता दें कि 'ट्यूबलाइट' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में सलमान और सोहेल के अलावा, चाइनीज एक्ट्रेस जूजू का भी अहम रोल है। वही सोहेल खान के बारे में ट्वीट करते हुए केआके ने लिखा कि वो जिस फिल्म से उनका नाम जुड़ जाए उसे इंसान तो क्या शैतान भी फ्लॉप होने से नहीं बचा सकता। 
विज्ञापन

यहां देखे केआरके ट्वीट्स

Salman n Kabir khan should know that now a days even poor ppl don't use #TubeLight! LED Kaa Zamana hai Toh #TubeLight Kaise Chalegi! Lol😜😭🔔 — KRK (@kamaalrkhan) June 23, 2017
Sohail Khan proved with #TubeLight, Ki Jis Film Ke Sath Unka Naam Jud Jaye, Usko flop Hone Se Insan Toh Kaya, Shaitaan Bhi Nahi Bacha Sakta! — KRK (@kamaalrkhan) June 23, 2017
Hahaha!😜 No #NDTV, you people can't insult Bhai Jaan @BeingSalmanKhan like this! It's totally unfair! Lol😭 pic.twitter.com/ZEvt0pGbwh — KRK (@kamaalrkhan) June 23, 2017
So @Bollyhungama says that #TubeLight will make you break TubeLights in your own house. Lol! Kahkar Leli!😜 https://t.co/9cMKAAFona — KRK (@kamaalrkhan) June 23, 2017
It's my review of salman khan film #Tubelight https://t.co/lNmu4IGNq2 — KRK (@kamaalrkhan) June 22, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें