फिल्म का हुआ एलान
टाइगर श्रॉफ दरअसल करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'स्क्रू ढीला' में नजर आने वाले हैं। आज ही इस फिल्म का आधिकारिक एलान हुआ है। इस बात से टाइगर श्रॉफ बेहद उत्साहित हैं। अभिनेता के फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं हैं। लेकिन, वहीं केआरके के चेहरे पर चिंता पसर गई है। उन्होंने ट्वीट करके इस चिंता को जाहिर किया है।
केआरके ने किया ट्वीट
कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि 'स्क्रू ढीला' करके टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर की सबसे बड़ी गलती की है।' उन्होंने आगे लिखा है, 'वरुण धवन, रणवीर सिंह ने इसकी स्क्रिप्ट पहले ही रिजेक्ट कर दी थी, लेकिन टाइगर ने इसके लिए हां बोल दिया। मुझे टाइगर श्रॉफ से प्यार है। अल्लाह करे मेरा यह अनुमान गलत हो।'
फैंस ने दिए दिलचस्प रिएक्शन
केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आई है। एक यूजर ने लिखा है, 'सर आपको बॉलीवुड वाले बाबा, बन जाना चाहिए। कब क्या करना चाहिए, क्या होगा? आगे सब आपसे पूछ के मूवी करें और आपसे पूछकर मूवी पर पैसा लगाएं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'यह सच है! करण जौहर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी स्टार किड अब भविष्य में स्टार नहीं बनेगा!' बता दें कि करण जौहर और टाइगर श्रॉफ दोनों ने पोस्ट साझा करके फिल्म को लेकर जानकारी दी है।