फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: इब्राहिम और पलक तिवारी की डेटिंग को लेकर केआरके ने कसा तंज, कहा- सैफ अली खान पर गया है बेटा

Mon, 24 Jan 2022 01:25 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को हाल ही में एक साथ स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की अफवाहें जोरों पर हैं।
विज्ञापन
केआरके
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को हाल ही में एक साथ स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की अफवाहें जोरों पर हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी दोनों की डेटिंग को लेकर पूछ रहे हैं। वायरल वीडियो में इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को एक ही कार में जाते हुए देखा गया था। जिसके बाद से उनके फैंस भी पूछ रहे हैं कि क्या वे दोनों एक-दूसरे के साथ डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन


अब कमाल आर खान उर्फ केआरके ने भी इब्राहिम और पलक तिवारी की डेटिंग की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर इब्राहिम और पलक तिवारी की डेटिंग की अफवाहों को लेकर अभिनेता सैफ अली खान व उनके बेटे पर निशाना साधा है। 

कमाल आर खान ने लिखा- बेटा एकदम सैफ अली खान पर गया है
केआरके ने ट्वीट कर लिखा है 'अली इब्राहिम खान, पलक तिवारी के साथ डेट पर गए, कहां पलक और कहां अली। बेटा एक दम सैफ अली खान पर ही गया है।' गौरतलब है कि कमाल आर खान की पुरानी आदत है वह बॉलीवुड के सारे स्टार्स पर न सिर्फ तंज कसते हैं बल्कि कई बार उनको आड़े हाथ भी ले लेते हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की एक साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलने और कार में साथ बैठकर जाने वाली वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें पलक तिवारी को चेहरा छिपाते हुए देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान ने अभी तक इन अफवाहों पर चुप्पी साध रखी है और इसे लेकर कोई जवाब नहीं दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें