ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जुटे हैं रणबीर कपूर
इस समय बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज के लिए कतार में हैं, जिसका सितारे जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इन समय अभिनेता रणबीर कपूर भी अलग-अलग शहरों और राज्यों में जाकर प्रचार कर रहे हैं, हाल ही में वह चेन्नई पहुंचे थे। अब इसी बीच केआरके ने अपने ट्वीट में बाकी स्टार्स समेत फिल्म 'शमशेरा' को लेकर रणबीर कपूर पर भी निशाना साधा है।
इन अभिनेताओं की फ्लॉप फिल्मों पर साधा निशाना
केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्मों और सितारों के नाम साझा करते हुए लिखा- 'ये सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए देश के कोने-कोने में गए...फिर भी सभी फिल्में डिजास्टर बन गईं। यह सबूत है, फालतू की भाग दौड़ एक फिल्म को हिट नहीं कर सकती'। उन्होंने अपने ट्वीट में रणबीर कपूर की 'शमशेरा', आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज', वरुण धवन की 'जुग जुग जियो', अर्जुन कपूर की 'एक विलेन रिटर्न्स' और जॉन अब्राहम की 'अटैक' का नाम साझा किया है।