फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nimrat Kaur: एयरपोर्ट पर निमरत कौर का सामान हुआ चोरी, ट्वीट कर अभिनेत्री ने डेल्टा एयरलाइन्स को लगाई फटकार

Fri, 26 Aug 2022 10:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निमरत कौर ने ट्वीट कर बताया है कि एयरपोर्ट पर उनका सामान चोरी हो गया है। इसके लिए अभिनेत्री ने ट्वीट में डेल्टा एयरलाइन्स को फटकार भी लगाई है।
विज्ञापन
निमरत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री निमरत कौर इन दिनों चर्चाओं में हैं। वह अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड में खास जगह बना रही हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म 'दसवीं' रिलीज हुई थी, जिसे खूब पसंद किया गया। हाल ही में, निमरत कौर ने एक ट्वीट किया है, जिसमें अभिनेत्री ने डेल्टा एयरलाइन्स को फटकार लगाई है। निमरत ने बताया कि एयरलाइन्स ने उनका सामान खो दिया है। इस ट्वीट में निमरत ने एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है, जिसमें अभिनेत्री ने एयरलाइन्स को खरी-खोटी सुनाई है।

विज्ञापन

निमरत कौर ने ट्विटर पर अपने सामान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'डेल्टा, मुझे सूचित किया गया है कि भारत में आपके संचालन अब काम नहीं कर रहे हैं। इस विषय की ओर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए इस मामले को यहां उठाते हुए और इस अत्यधिक तनावपूर्ण स्थिति को सुलझाने में मेरी मदद करें।' इस ट्वीट के साथ अभिनेत्री ने दो नोट भी लिखे, जिसमें उन्होंने अपना अनुभव साझा किया। अभिनेत्री ने एयरलाइन्स पर आरोप लगाया कि रद्द और विलंबित उड़ानों के कारण लगभग 40 घंटे तक चली एक थकाऊ यात्रा के बाद वह मुंबई पहुंचीं। तब उन्हें पता चला कि उनके चैक इन बैग गायब हैं।
 

निमरत ने कहा कि उन्हें अब तक जो एक बैग मिला है, वह टूट गया और क्षतिग्रस्त हो गया है। जैसे कि उसे तोड़ने की कोशिश की गई हो। अभिनेत्री ने आगे बताया कि इस अनुभव का सदमा एक तरफ, मैं यह सोचकर कांपती हूं कि क्या इस तरह का उल्लंघन किसी यात्री या विशेषाधिकार प्राप्त यात्री के साथ संभव है। मैं न केवल मानसिक और शारीरिक रूप से बल्कि इस 90 घंटे की गिनती से थक गई हूं।' निमरत ने आखिर में ये भी कहा कि मैं इस बात को लेकर पूरी तरह से तैयार हूं कि इस मामले को कैसे सुलझाया जाएगा और संपूर्ण उत्पीड़न से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

निमरत के इस ट्वीट के बाद डेल्टा एयरलाइन्स की तरफ से भी जवाब आया। उनकी तरफ से अभिनेत्री को कहा गया कि आपके धैर्य के लिए धन्यवाद। हमारा बैगेज ऑफिस फिलहाल बंद है। वे सप्ताह में 7 दिन सुबह 6 बजे से 11:30 बजे ET के बीच खुले रहते हैं। हम अपनी पूरी बातचीत को एक बैगेज प्रतिनिधि को स्थानांतरित कर देंगे, जो आपके संचालन के घंटों के भीतर आपकी सहायता करने में खुश होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें