इन सेलेब्स ने भी की मदद
मंगलवार को सोनू सूद ने राजपाल यादव को एक फिल्म ऑफर की। इसके अलावा राजनेता तेज प्रताप यादव और कुछ प्रोड्यूसर्स ने राजपाल यादव को आर्थिक मदद का वादा किया। ये सभी लोग इस मुश्किल घड़ी में राजपाल यादव के साथ खड़े नजर आए।
क्या है चेक बाउंस का मामला?
राजपाल यादव ने एक कंपनी मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। कंपनी का कहना है कि राजपाल यादव ने पैसे लौटाने के लिए कई चेक दिए, लेकिन वे सब बाउंस हो गए। कंपनी (M/s मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड) ने राजपाल यादव पर चेक बाउंस का केस किया था। ये चेक फिल्म प्रोडक्शन के लिए दिए गए थे, लेकिन पैसे नहीं मिले।
ये खबर भी पढ़ें: Rajpal Yadav Networth: फिल्में, विज्ञापन और स्टेज शो...; कितना कमाते हैं राजपाल यादव? जानिए अभिनेता की नेटवर्थ
तिहाड़ जेल में किया राजपाल यादव ने आत्मसमर्पण
चेक बाउंस मामले में निचली अदालत ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और 6 महीने की जेल की सजा सुनाई। हाई कोर्ट ने पहले उनकी सजा को कुछ समय के लिए रोक दिया था, लेकिन शर्त रखी थी कि वे कंपनी को पैसे चुकाएंगे। कोर्ट में कई बार वादा किया गया, लेकिन राजपाल यादव ने बार-बार पैसे नहीं चुकाए। कोर्ट ने कहा कि उनका व्यवहार बहुत गलत है और वे कोर्ट के भरोसे को तोड़ रहे हैं। इस मामले में राजपाल यादव ने बीते गुरुवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया।