फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: 'सेल्फी' के बहाने केआरके ने करण जौहर पर साधा निशाना, बोले- यूएसए भाग जाना चाहिए

Sun, 26 Feb 2023 11:25 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केआरके ने करण जौहर को देश छोड़कर भागने तक की सलाह दे दी है। ऐसा उन्होंने फिल्म 'सेल्फी' के खराब प्रदर्शन की वजह से कहा है। 
विज्ञापन
केआरके-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केआरके अक्सर अपने ट्वीट की वजह से मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन वह कभी किसी फिल्म पर तंज कसते नजर आते हैं तो कभी उनके निशाने पर कलाकार और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर होते हैं। केआरके एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'सेल्फी' के बहाने करण जौहर पर तंज कसा है। 

विज्ञापन


इस वजह से साधा निशाना
केआरके ने करण जौहर को देश छोड़कर भागने तक की सलाह दे दी है। ऐसा उन्होंने फिल्म 'सेल्फी' के खराब प्रदर्शन की वजह से कहा है। बता दें कि 24 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस, पृथ्वीराज प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म के खराब कलेक्शन के बहाने ही केआरके ने करण जौहर पर निशाना साधा है।

बोले- एक महीने का खर्च निकल आएगा!
केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है और लिखा है, 'फिल्म 'सेल्फी' का अधिकतम लाइफटाइम कलेक्शन 12 करोड़ रुपये होगा! इसका मतलब है कि करण जौहर को पांच करोड़ रुपये का शेयर मिलेगा! अपने ऑफिस का एक महीने का खर्च निकालने के लिए यह धनराशि पर्याप्त है। मुझे लगता है कि करण को अब यूएसए भाग जाना चाहिए। नहीं तो मुकेश अंबानी का कर्ज चुकाने के लिए उन्हें अपना घर बेचना पड़ेगा।'
विज्ञापन

विज्ञापन

साउथ फिल्म की रीमेक है 'सेल्फी'
इससे पहले भी केआरके करण जौहर पर निशाना साध चुके हैं। अपने पिछले ट्वीट में उन्होंने लिखा था, '200 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म सेल्फी का लाइफटाइम बिजनेस 10 करोड़ रुपये होगा। यह बड़ी डिजास्टर है।' केआरके के ट्वीट पर कुछ यूजर्स उनका सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स उनकी क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म 'सेल्फी' में अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी भी नजर आए हैं। यह साउथ की सुपरहिट फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की रीमेक है। 
Veena Malik Birthday: विवादों से घिरा रहा वीना मलिक का फिल्मी करियर, निर्देशक के साथ लीक हुए प्राइवेट फोटोज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें