'बाहुबली 2' को लेकर सभी लोगों में सस्पेंस लबालब था। फिल्म की रिलीज के बाद दर्शकों से मिले रिव्यूज भी काफी स्पेशल है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी इस फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। ऐसे में इन सबके उलट केआरके ने फिल्म को महज एक कार्टून बताया है। हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री का जाने माने चेहरे कमाल राशिद खान ने भी फिल्म देखी जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर रिव्यू की लाइन लगा दी।
अक्सर अपने बयानों को लेकर लाइमलाइट में रहने वाले केआरके ने 'बाहुबली 2' देखने के बाद इतनी तीखी प्रतिक्रिया दी कि फिल्म के सभी फैंस को काफी बुरा लग रहा है।
इसे भी पढ़ें- PHOTOS:शादी का एक साल पूरा लेकिन बिपाशा-करण का हनीमून खत्म नहीं हो रहा
उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि एसएस राजामौली सर ने बाहुबली 2 के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया है। 'मैं थिएटर में फिल्म देखने गया था, कार्टून नहीं।' उन्होंने लिखा कि बाहुबली-2 में न कहानी है, न इमोशन और न ही मनोरंजन, वो बस एक कंप्यूटर गेम की तरह है। केआरके यहीं नहीं रुके उन्होंने लिखा कि अगर मुगल-ए-आजम के डायरेक्टर के. आसिफ साहब ने 'बाहुबली 2' देखी होती तो वो राजामौली के घर उन्हें गोली मारने चले गए होते।
If some Hindi producers are taking Prabhas who looks like 🐫in their films then definitely they are idiots. #Baahubali is working not Prabhas
— KRK (@kamaalrkhan) April 29, 2017
I could have been very happy if #Baahubali1 created such a big history but I am sad that a crap #Baahubali2 is creating such history.
— KRK (@kamaalrkhan) April 29, 2017
#Bahubali1 encouraged me to watch South Indian films n wahiyat #Baahubali2 made it sure that I will never watch any South Indian film again.
— KRK (@kamaalrkhan) April 29, 2017
#Baahubali2 has set record simple n straight that you don't need MughalEAzam but even a crap film can creat a history with unstoppable hype.
— KRK (@kamaalrkhan) April 29, 2017
This is my review of film #Baahubali2 https://t.co/dOSRga7TAg via @youtube
— KRK (@kamaalrkhan) April 28, 2017
आपको बता दें कि केआरके ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने रिव्यू में अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया है।