शाहिद कपूर अक्सर बेटी मीशा संग अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। आज 'वर्ल्ड डांस डे' के मौके पर शाहिद कपूर ने अपनी बेटी मीशा संग एक बेहद क्यूट वीडियो पोस्ट की है।
शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर की। उन्हें डांस से कितना प्यार है ये तो सभी जानते हैं, लेकिन ये वीडियो देखने के बाद लगता है कि मीशा भी उनके नक्शेकदम पर चलने वाली हैं। इस वीडियो में दोनों माइकल जैक्सन के गाने पर झूमते दिख रहे हैं। शाहिद के संग मीशा भी डांस का पूरा मजा ले रही हैं। शाहिद ने वीडियो संग लिखा, 'एमजे डांस आपके खून में है।'
#worlddanceday #havefeetwilldance #mj dance is in your blood.
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on Apr 29, 2017 at 1:50am PDT