फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 की उम्र में हजार करोड़ कमाएंगे सनी देओल? अभिनेता को लेकर केआरके का बड़ा दावा; बोले- एक्टर के नाम रहेगा 2026

Thu, 05 Feb 2026 08:34 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

KRK Claims For Sunny Deol: सनी देओल 68 साल की उम्र में भी लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। इस साल की शुरुआत उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से की। अब सनी देओल को लेकर केआरके ने एक बड़ा दावा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
केआरके और सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम-@kamaalrkhan और @iamsunnydeol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और स्वघोषित फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (केआरके) ने सनी देओल को लेकर एक बड़ा दावा किया है। केआरके के इस दावे के मुताबिक, 2026 पूरी तरह से सनी देओल के नाम रहने वाला है। कहीं न कहीं इसकी शुरुआत हालिया रिलीज ‘बॉर्डर 2’ के साथ हो भी चुकी है। ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल कर लिया है। जानते हैं केआरके ने सनी देओल को लेकर क्या दावा किया है?

68 साल की उम्र में एक हजार करोड़ की कमाई करेंगे सनी

विज्ञापन

आज सुबह केआरके ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अभिनेता सनी देओल को लेकर एक बड़ा दावा किया है। पोस्ट में केआरके का दावा है कि ‘सनी देओल की साल 2026 में पांच फिल्में रिलीज होनी हैं। जबकि सनी देओल सात और फिल्में साइन कर चुके हैं। वो प्रति फिल्म 50 करोड़ रुपए की फीस ले रहे हैं। इसका मतलब है कि 68 साल की उम्र में उनकी कमाई लगभग 1000 करोड़ रुपये होगी। जीवन में कुछ भी हो सकता है।’ सनी देओल को लेकर किया गया केआरके का ये दावा अब वायरल है।
 

 

सनी देओल की पाइपलाइन में हैं ये फिल्में

विज्ञापन

हालांकि, केआरके के दावे में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। लेकिन अगर सनी देओल की बात की जाए तो इस साल उनकी ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हो चुकी है। इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा इस साल उनकी आगामी फिल्मों में ‘इक्का’, जो नेटफ्लिक्स पर आएगी शामिल है। इसके अलावा ‘लाहौर 1947’ और ‘रामायण’ शामिल हैं। नितेश तिवारी की बड़े बजट की मल्टीस्टारर फिल्म ‘रामायण’ में सनी देओल हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बन रही ‘लाहौर 1947’ भी लगभग पूरी हो चुकी है। इन तीन फिल्मों के अलावा और किसी फिल्म को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं है। ऐसे में अब केआरके के दावे में कितनी दम है, ये आने वाले वक्त में पता चल जाएगा।

यह खबर भी पढ़ेंः अनिल कपूर ने 26 साल पुरानी फिल्म को लेकर किया पोस्ट, इस बात पर फैन हुआ नाराज; अभिनेता को मांगनी पड़ी माफी

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई ‘बॉर्डर 2’
सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो फिल्म 13 दिनों में 290 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने 13वें दिन बुधवार को भी 4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह से सनी देओल के लिए साल 2026 की शुरुआत तो बढ़िया हुई है। अब देखना ये है कि आगे उनके लिए ये साल कैसा बीतता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें