फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' के सपोर्ट में आए केआरके, आमिर की फिल्म के लिए बोले- मैं इसे...

Thu, 28 Jul 2022 02:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


एक्टर और क्रिटिक कमाल आर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर यहां अपनी राय देते नजर आते हैं। एक बार फिर वह अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह फिल्म 'रक्षाबंधन' और 'लाल सिंह चड्ढा' पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार-केआरके-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर और क्रिटिक केआरके उर्फ कमाल आर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर यहां अपनी राय देते नजर आते हैं। कभी वह किसी फिल्म पर अपनी टिप्पणी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं तो कभी किसी एक्टर पर बयानबाजी करते नजर आते हैं। एक बार फिर वह अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह अक्षय कुमार और आमिर खान की आगामी फिल्मों- 'रक्षाबंधन' और 'लाल सिंह चड्ढा' पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

'आमिर की फिल्म को बताया खराब'
आपको बता दें कि आगामी 11 अगस्त को बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्में-'रक्षाबंधन' और 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज हो रही हैं। इन दोनों फिल्मों पर केआरके ने अपनी 'एक्सपर्ट राय' दी है। एक तरफ उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म को अच्छा बताया है तो वहीं आमिर खान की फिल्म के लिए उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि वह इसे सपोर्ट नहीं कर रहे हैं।

बोले- 'अच्छी फिल्मों को करता हूं सपोर्ट'
बता दें कि केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'मैंने कई बार कहा है कि मेरे लिए खान, कपूर, कुमार सभी एक जैसे हैं। मैं अभिनेताओं, निर्देशकों की जाति और धर्म के कारण किसी फिल्म का समर्थन नहीं करता मैं सिर्फ अच्छी फिल्मों को सपोर्ट करता हूं। इसलिए, मैं अच्छी पारिवारिक फिल्म 'रक्षा बंधन' का सपोर्ट कर रहा हूं। वहीं, लाल सिंह चड्ढा एक खराब फिल्म है, इसलिए मैं इसे सपोर्ट नहीं कर सकता।'
विज्ञापन

फैंस ने पूछा सवाल
केआरके का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। कुछ लोग केआरके से सवाल भी पूछ रहे हैं कि आखिर बिना फिल्म देखे वह रिव्यू कैसे कर लेते हैं? एक यूजर ने लिखा, 'आप बिना फिल्म देखे कैसे जज कर लेते हैं कि यह खराब फिल्म है या अच्छी है?' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'ब्रो, पहले देख तो लो, ट्रेलर से कैसे फैसला कर सकते हो?' एक यूजर ने लिखा, 'दोनों फिल्में हिट होंगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें