फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurav-Kritika: घर की छत पर ही एक-दूसरे के हो गए गौरव-कृतिका, सामने आईं वेडिंग सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें

Wed, 11 Mar 2026 10:23 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gaurav Kapoor and Kritika Kamra Marriage Photos: अभिनेत्री कृतिका कामरा और गौरव कपूर बुधवार को शादी के बंधन में बंधे। कपल की शादी की खूबसूरत तस्वीरें अब सामने आई हैं।
विज्ञापन
कृतिका-गौरव - फोटो : Instagram@storiesbyjosephradhik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कृतिका कामरा ने बुधवार को एक्टर और एंकर गौरव कपूर से शादी कर ली है। गौरव और कृतिका ने रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर बांद्रा स्थित अपने घर की छत पर ही इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी होस्ट की। इस वेडिंग सेरेमनी में कई चर्चित सितारे भी पहुंचे। अब दोनों की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
विज्ञापन




इन तस्वीराें को मशहूर सेलिब्रिटी और वेडिंग फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने साझा किया है। जोसेफ इससे पहले विक्की-कटरीना और साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की वेडिंग फोटोग्राफी भी कर चुके हैं।
विज्ञापन




कृतिका-गौरव ने रजिस्टर्ड मैरिज की। तस्वीर में दोनों शादी की कागजी कार्रवाई पूरी करते नजर आ रहे हैं। इस खास पल की खुशी दोनों के चेहरे पर साफ नजर आ रही है।



इस दौरान कपल ने कई इंटिमेट पोज दिए। गौरव ने कृतिका की कमर पर प्यार से हाथ रखा है, वहीं कृतिका प्यार से गौरव की निहार रही हैं।



यह तस्वीर भी बेहद प्यारी है। इसमें कृतिका ने गौरव के सीने पर हाथ रखा है और उन्हें प्यार से देख रही हैं।



शादी के बाद कृतिका और गौरव काफी खुश नजर आए। कृतिका के हाथ में नजर आई इंगेजमेंट रिंग, नेकलेस और चोकर ने भी सबका ध्यान आकर्षित किया।



कृतिका और गौरव काफी इंटिमेट तरह से पोज दे रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को प्यार से पकड़ा है।



शादी के बाद कृतिका ने गौरव के कंधे पर हाथ रखकर पोज दिया है। इसमें दोनों काफी कॉन्फिडेंट लग रहे हैं।



यह तस्वीर दोनों के ऑफिशियल हस्बैंड-वाइफ बनने के बाद की है। छत पर हुई पार्टी में कृतिका-गौरव ने जमकर मस्ती की।



यह कपल की पार्टी का एरियल व्यू है। छत पर तमाम सेलिब्रिटीज, दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।
 
कृतिका और गौरव की शादी में कई फिल्मी सितारे और क्रिकेटर्स भी शामिल हुए। कृतिका-गौरव के अलावा इन सेलेब्स ने भी पार्टी में जमकर डांस किया।

यह खबर भी पढ़ें: Gaurav-Kritika: शादी के बाद पहली बार सामने आए गौरव-कृतिका, मलाइका-फरहान समेत कई सितारे हुए शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें