फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरे कई रोल स्टारकिड्स को मिल गए’, कृति सेनन ने अपने संघर्ष पर की बात; इस एक्ट्रेस की करना चाहती हैं बायोपिक

Sat, 09 May 2026 06:33 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon: कृति सेनन ने फिल्मी बैकग्राउंड से न होने के चलते इंडस्ट्री में अपने संघर्ष पर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि किस एक्ट्रेस की बायोपिक में करना चाहती हैं काम…
विज्ञापन
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम-@kritisanon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में वो शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। अभी सिर्फ फिल्म का एक गाना सामने आया है, जिसे पसंद किया जा रहा है। इस बीच कृति ने अपने ड्रीम रोल के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि किस एक्ट्रेस की बायोपिक में वो काम करना चाहती हैं?

रेखा की बायोपिक करना चाहती हैं कृति

विज्ञापन

जीक्यू इंडिया से बातचीत में जब कृति सेनन से पूछा गया कि वह किसकी बायोपिक का हिस्सा बनना चाहेंगी, तो कृति के मन में सिर्फ एक ही नाम था- रेखा। रेखा के बारे में बात करते हुए कृति ने कहा कि उन्होंने जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीया है। इसलिए मुझे वह बेस्ट लगती हैं। मुझे पता है कि मैं उनके जैसी बिल्कुल नहीं दिखती, लेकिन मैं उनसे प्यार करती हूं। उनका दिल, उनका साहस, उनका व्यक्तित्व। वह मिलनसार, बुद्धिमान हैं।

कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मी बैकग्राउंड से न आने पर करना पड़ता है संघर्ष
इस दौरान कृति ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर और संघर्षों को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें लंबे समय तक सिर्फ निराशा हाथ लगी और मनचाहे किरदार नहीं मिले। लेकिन बाद में ‘मिमी’ ने उनके लिए सबकुछ बदल दिया।

एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ भूमिकाएं ऐसी थीं जिनके मैं बहुत करीब पहुंच गई थी, लेकिन अंततः वे स्टार किड्स को मिल गईं, जो मेरे बस में नहीं था। जब आप फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते हैं, तो आपको बहुत अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ता है। यह चलता रहा, इस दौरान मैंने जोखिम उठाए और अधिक सोच-समझकर फैसले लिए।

मैंने हर मौके को अपनी मेहनत से कमाया है। मुझे कुछ भी आसानी से नहीं मिला। एक दौर ऐसा भी था जब कुछ भी काम नहीं कर रहा था और सब कुछ उलझन भरा लग रहा था। हालांकि, मैं उस दौर के लिए आभारी हूं, क्योंकि इसने मुझे यह स्पष्ट कर दिया कि मैं क्या नहीं करना चाहती। असफलताएं आपको सफलता से कहीं अधिक सिखाती हैं।

विज्ञापन

कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
19 जून को रिलीज होगी कृति की ‘कॉकटेल 2’
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति अब 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें