फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन की बहन का मुंबई में रिसेप्शन, गाउन लुक में छा गईं नूपुर; बॉलीवुड सेलेब्स ने इवेंट में लगाए चार चांद

Tue, 13 Jan 2026 11:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nupur Sanon And Stebin Ben Wedding Reception: कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने हाल ही में सिंगर स्टेबिन बेन से शादी की है। मंगलवार को इनका रिसेप्शन इवेंट मुंबई में था। इस खास मौके से दूल्हा-दुल्हन और कई बॉलीवुड सेलेब्स के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

विज्ञापन
नूपुर सेनन के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन से 11 जनवरी को उदयपुर में शादी की। आज यानी मंगलवार को उनका वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में रखा गया था। इस मौके पर कृति और नूपुर के करीबी दोस्त और बॉलीवुड सेलेब्स वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए। 

विज्ञापन


गाउन लुक में कमाल लगीं नूपुर सेनन
नूपुर सेनन ने अपने रिसेप्शन पर मरून कलर का गाउन पहना था, इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आईं। वहीं सिंगर स्टेबिन बेन ब्लैक आउटफिट में खूब जंच रहे थे। दोनों ने पैपराजी को साथ में खूब सारे पोज दिए। 


कृति सेनन के साड़ी लुक पर फिदा हुए फैंस
रिसेप्शन में कृति सेनन का साड़ी लुक भी काफी हटकर था। वह अपनी बहन को सपोर्ट कर रही थीं। पैपराजी के सामने उनका ड्रेसअप भी ठीक करती नजर आईं।






मौनी रॉय और दिशा पाटनी का लुक चर्चा में रहा
नूपुर सेनन के रिसेप्शन में मौनी रॉय और दिशा पाटनी भी नजर आईं। दिशा ने रेड गाउन तो मौनी रॉय ने साड़ी पहनी थीं। ये दोनों नूपुर सेनन की शादी में शामिल होने उदयपुर भी गई थीं। 
विज्ञापन

 


नील नितिन मुकेश पत्नी संग नूपुर सेनन के रिसेप्शन में पहुंचे
नूपुर सेनन के रिसेप्शन में एक्टर नील नितिन मुकेश अपनी पत्नी संग शामिल हुए। वहीं रकुल प्रीत भी अपने पति संग इवेंट में आईं। सभी के लुक्स, ड्रेसेस ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। 
 

 
विज्ञापन

ये सेलेब्स भी नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के रिसेप्शन में आए
इस रिसेप्शन में टीवी एक्ट्रेस सना खान, ईशा मालवीय भी नजर आईं। इनके अलावा हिना खान और कई बॉलीवुड, टीवी के सेलेब्स ने नूपुर सेनन के रिसेप्शन की रौनक बढ़ाई। 








 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें