आजकल कृति सेनन बॉलीवुड की सबसे बिजी हीरोइनों में शुमार होती नजर आ रही हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी फिल्म 'राब्ता' रिलीज हुई है। फिलहाल वो अपनी आने वाली फिल्म 'बरेली की बर्फी' की शूटिंग में बिजी है।
इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव नजर आने वाले हैं। फिल्म से कृति का फर्स्ट लुक सामने आया है दरअसल हाल ही में कृति ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होने फिल्म को डबिंग सेशन की फोटो शेयर किया है। आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म के सेट से कृति का कोई फोटो नहीं आया है।
कृति की तस्वीर देखकर लगता है वो फिल्म को काफी इन्जोय कर रहीं हैं। फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है। पहली बार कृति और आयुष्मान की जोड़ी पर्दे पर दिखाई देने वाली है। इस फिल्म के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड है ऐसे में इस कृति का ये ट्वीट उन्हे काफी खुश कर देगा।
Dubbingggg!!! #BareillyKiBarfi coming on August 18th 2017! ❤️ @Ashwinyiyer @junochopra @JungleePictures @BRStudiosLLP pic.twitter.com/vm0zljt96D— Kriti Sanon (@kritisanon) June 23, 2017