रहेजा क्लासिक में मौजूद दो बड़े अपार्टमेंट बेचे
दस्तावेजों के मुताबिक, यह बिक्री चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए की गई, जो 24 अप्रैल 2026 को रजिस्टर हुए। अंधेरी वेस्ट के रहेजा क्लासिक में मौजूद दो बड़े अपार्टमेंट 3.23 करोड़-3.23 करोड़ में बेचे गए।
इनका बिल्ट-अप एरिया 654.23 स्क्वायर फीट है और हर फ्लैट के साथ एक कार पार्किंग भी शामिल है। दोनों डील्स पर 19.41 लाख की स्टांप ड्यूटी और 30,000-30,000 का रजिस्ट्रेशन चार्ज लगा।
इसी बिल्डिंग में मौजूद बाकी दो छोटे अपार्टमेंट 1.21 करोड़-1.21 करोड़ में बेचे गए। इनका बिल्ट-अप एरिया 246.06 स्क्वायर फीट है। इन पर 7.29 लाख की स्टांप ड्यूटी और 30,000 प्रति यूनिट रजिस्ट्रेशन चार्ज लगा।
ये भी पढ़ें- अपारशक्ति खुराना का बड़ा बयान, एक्टिंग से अलविदा कहने की कही बात; इस फील्ड में आजमाएंगे हाथ