फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की ताकत पर अमिताभ बच्चन का जोश भरा बयान, कहा- ‘भारत अब नाजुक नहीं, मजबूत और ताकतवर है’

Fri, 12 Jun 2026 12:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक ब्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने बदलते भारत पर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमिताभ बच्चन ब्लॉग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन इस समय फिल्ममेकर नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कमल हासन और प्रभास भी नजर आएंगे। 

बॉलीवुड के शहंशाह और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि अब भारत को एक कमजोर और नरम देश के रूप में नहीं देखा जाता। उन्होंने इंडिया एंटी-फ्रैजाइल जैसे शब्द को बेहद शानदार बताया।

ब्लॉग पर शेयर किए अपने विचार

विज्ञापन

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर इस बारे में लिखा और बताया कि उन्हें देश के लिए एक बहुत ही शानदार शब्द मिला है। उन्होंने लिखा, ‘मुझे एक बहुत ही अच्छा वाक्य मिला- ‘इंडिया एंटी-फ्रैजाइल’… बेहद शानदार… अब भारत को एक नरम और कमजोर देश के रूप में नहीं देखा जाता।’

अमिताभ बच्चन - फोटो : अमिताभ बच्चन ब्लॉग

अब हमें एक कमजोर देश के रूप में नहीं देखा जाता
81 साल के अभिनेता इस बात से बेहद खुश हैं कि अब देश को कमजोर नहीं माना जाता। उन्होंने आगे लिखा, ‘हम अब कमजोर नहीं हैं- नाजुक नहीं, आसानी से टूटने वाले नहीं, आसानी से खत्म होने वाले नहीं, आसानी से डरने वाले नहीं। हम मजबूत हैं और ताकतवर हैं। अब हमें एक कमजोर देश के रूप में नहीं देखा जाता…गर्व से भरे हुए… सिर ऊंचा, सीना तानकर।’

ये भी पढ़ें- अपारशक्ति खुराना का बड़ा बयान, एक्टिंग से अलविदा कहने की कही बात; इस फील्ड में आजमाएंगे हाथ
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन को आखिरी बार नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था, जिसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। जल्दी ही वह 'कल्कि 2898 एडी' पार्ट 2 का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें