कबीर का पोस्ट
आज रविवार को कबीर बहिया ने अपनी कथित प्रेमिका कृति सेनन के साथ एक अनदेखी सेल्फी शेयर की है। इस खूबसूरत तस्वीर के साथ उन्होंने लाल दिल इमोजी के साथ लिखा, "हैप्पी बर्थडे के।" तस्वीर में कृति सफेद ड्रेस और स्टाइलिश लाल चश्मे में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। साथ ही कबीर गुलाबी शर्ट और ब्लैक चश्मे में उनके बगल में मुस्कुराते सेल्फी खींचते नजर आ रहे हैं।
कृति का वर्कफ्रंट
कृति सेनन की अगली फिल्म "तेरे इश्क में" 28 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। इस फिल्म में कृति के साथ साउथ एक्टर धनुष मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृति निर्देशक फरहान अख्तर की फिल्म "डॉन 3" में रणवीर सिंह के साथ नजर आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Kriti Sanon: 35 साल की खूबसूरत कृति सेनन की करोड़ों में हैं नेटवर्थ, जानें पूरी डिटेल