काजोल का पोस्ट
काजोल ने आज इंस्टाग्राम पर आज अपनी मां और सास के साथ खुशी भरी तस्वीरें और पिता व ससुर की पुरानी यादें साझा कीं। इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "पेरेंट्स डे नाम उनके प्यार और योगदान के लिए छोटा लगता है। फिर भी, आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। #happyparentsday।"
सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
एक्टर करणवीर शर्मा ने काजोल की इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। काजोल की इस पोस्ट पर कई फैंस ने भी शानदार कमेंट किए हैं। एक फैन ने लिखा, 'बहुत बढ़िया काजोल', एक और फैन ने लिखा, 'माता-पिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'कितना खूबसूरत पल कैद किया है! तीन पीढ़ियों की शालीनता, शक्ति और प्रेम एक ही फ्रेम में।' वहीं कई फैंस ने काजोल की इस पोस्ट पर लाल दिल वाले और फायर इमोजी बरसाए हैं।
यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu Day 4: कैसा रहा 'हरि हर वीर मल्लु' के लिए रविवार का दिन, जानें चौथे दिन की कमाई