फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon-Chhaava: कृति ने छावा ट्रेलर को बताया 'ब्लॉकबस्टर', विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना के लुक की तारीफ

Fri, 24 Jan 2025 03:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने फिल्म छावा के ट्रेलर की तारीफ की है साथ ही फिल्म को रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर बताया दिया है। वहीं कृति ने फिल्म में रश्मिका मंदाना और विक्की कोशल का लुक के बारे में भी प्रशंसा की है।
विज्ञापन
कृति सेनन ने की छावा की तारीफ - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृति सेनन ने विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा के ट्रेलर की तारीफ करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर छावा का ट्रेलर शेयर किया और साथ ही शानदार नोट भी लिखा। कृति ने अपने छावा के ट्रेलर को “ब्लॉकबस्टर” बताया साथ ही छावा की मुख्य जोड़ी यानी रश्मिका और विक्की के प्रभावशाली लुक की भी सराहना की है।
विज्ञापन

कृति ने की छावा के ट्रेलर की तारीफ
अर्जुन कपूर, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट ने भी ट्रेलर की तारीफ कर चुके हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कृति सेनन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में छावा का ट्रेलर शेयर किया और लिखा, "बड़े पैमाने पर मेगा ब्लॉकबस्टर लोड हो रहा है... रोंगटे! लक्ष्मण उतेकर सर !! क्या बात है !! सभी कास्ट को टैग करते हुए कृति ने लिखा सबसे अच्छा लग रहा है। रश्मिका का मराठी अवतार पसंद आया। रॉयल और बिल्कुल आश्चर्यजनक।  पूरी टीम को शुभकामनाएं।" रश्मिका मंदाना ने कृति के इस पोस्ट पर प्यारे इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

कृति के अलावा आलिया-अर्जुन का पोस्ट
कृति के अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर छावा की तारीफ की है। अर्जुन कपूर ने ट्रेलर शेयर किया और लिखा, "यह शक्तिशाली कहानी और लुभावने दृश्यों के साथ एक भव्य ऐतिहासिक तमाशा का वादा करता है। 14 फरवरी को सिनेमाघरों में छावा को मिस न करें मैडॉकफिल्म्स और अरहमान।'' आलिया भट्ट ने भी ट्रेलर की प्रशंसा की और लिखा, 'ट्रेलर बिल्कुल शानदार है। हर तरफ रोंगटे खड़े हो गए। शुभकामनाएं। 
 
विज्ञापन

फिल्म छावा
छावा एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विक्की कौशल मराठा साम्राज्य के संस्थापक के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आए। वहीं रश्मिका ने फिल्म में संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई भोसले का किरदार निभाया है। फिल्म में विक्की और रश्मिका के अलावा अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:
Kanchana 4: कंचना के चौथे भाग में नजर आएंगी बॉलीवुड अभिनेत्रियां, फिल्म में निभाएंगी मुख्य भूमिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें