अक्षय कुमार का मुंबई वाला अपार्टमेंट करोड़ों में बेचा
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स आज रिलीज हो गई है। इसी बीच आज यह जानकारी सामने आई है कि अक्षय कुमार ने कथित तौर पर मुंबई वाला अपार्टमेंट बेच दिया है, जो डबल कीमत पर बिका है।
अक्षय का मुंबई अपार्टमेंट डबल कीमत में बिका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार यानी आज यह जानकारी सामने आई है कि अक्षय कुमार द्वारा बेची गई संपत्ति स्काई सिटी में स्थित है और यह 25 एकड़ में फैली हुई है। कथित तौर पर नवंबर 2017 में अक्षय कुमार द्वारा 2.38 करोड़ रुपये में खरीदा गया मुंबई वाला अपार्टमेंट 4.25 करोड़ रुपये में बेचा दिया गया है। इसकी बिक्री में 78 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है।
कितना बड़ा है अपार्टमेंट
कथित तौर पर अक्षय कुमार का मुंबई अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,073 वर्ग फुट का है और इसमें दो कार पार्किंग भी शामिल हैं। लेनदेन में 25.5 लाख रुपये का स्टांप और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क खर्च हुआ है।
यह भी पढ़ें:
Box Office Report: सिनेमाघरों में सुस्त हुई 'इमरजेंसी'-'आजाद' की रफ्तार, 'फतेह'-'गेम चेंजर' का भी बुरा हाल
आज रिलीज हुई स्काई फोर्स
अक्षय कुमार की फिल्म आज 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निम्रत कौर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के हमले पर आधारित है। फिल्म में अक्षय ने विंग कमांडर कुमार ओम आहूजा का किरदार निभाया है जबकि वीर पहाड़िया ने स्क्वाड्रन लीडर टी. कृष्णा "टैबी" विजया के रूप में नजर आए। वहीं सारा अली खान ने गीता विजया यानी टी. कृष्णा की पत्नी का किरदार निभाया है। विंग कमांडर कुमार की पत्नी के प्रीति आहूजा के रूप में निम्रत कौर ने भूमिका निभाई है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अभी तक कुल मिलाकर 3 करोड़ 78 लाख रुपये की कमाई कर ली है।
यह भी पढ़ें:
Sky Force Advance Booking: सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'स्काई फोर्स', जानिए कैसा रहा एडवांस बुकिंग का हाल