फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: क्या इस साल कबीर के साथ घर बसाने वाली हैं कृति सेनन? रूमर्ड बॉयफ्रेंड के परिवार से मुलाकात की खबर

Sun, 16 Feb 2025 03:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon: अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में हैं। कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ उनकी रिलेशनशिप की खबरें अक्सर आती हैं। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों इस साल शादी की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
कृति सेनन-कबीर बहिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों खूब लाइमलाइट में हैं। हालांकि, इसकी वजह उनकी फिल्में और अभिनय कम, बल्कि पर्सनल लाइफ ज्यादा है। काफी वक्त से कृति सेनन अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ उनके कथित अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों इस साल शादी की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए कृति ने कबीर के माता-पिता ने मुलाकात की है।

विज्ञापन

अफेयर की खबरों पर साध रखी है चुप्पी
काफी वक्त से कृति सेनन और कबीर के अफेयर की चर्चा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। हालांकि, अफेयर की खबरों पर दोनों ने अब तक चुप्पी साधी हुई है। आधिकारिक तौर पर दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन, अक्सर इन्हें साथ में फेस्टिवल मनाते और पार्टी में शामिल होते देखा जाता है। अब दोनों के जल्द शादी करने को लेकर खबरें हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Jatadhara: पांच साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहीं शिल्पा शिरोडकर, ‘जटाधरा’ में आएंगी नजर

माता-पिता से की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कृति और कबीर साल 2025 में शादी रचाने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों परिवार से मिलने के लिए दिल्ली गए हैं। कृति और कबीर को हाल ही में एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया। इससे पहले हाल ही में कृति और कबीर को बंगलूरू में एक शादी में साथ देखा गया था। कबीर लंदन बेस्ड बिजनेसमैन हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Medical Dreams Review: गर्लयापा फिर बनी कहानियों की टॉर्च बियरर, बारी एलेन में मेडिकल इम्तिहान की कोचिंग की
विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आएंगी कृति
कृति सेनन के करियर फ्रंट की बात की जाए तो कृति को आखिरी बार 'दो पत्ती' में देखा गया। इसे उन्होंने ही प्रोड्यूस भी किया। इस साल वे आनंद एल रॉय निर्देशित फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का हिस्सा हैं। इस फिल्म में वह काफी हटकर रोल कर रही हैं। फिल्म के टीजर में कृति का लुक, स्टाइल और डायलॉग दर्शकों को काफी पसंद आए हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट साउथ एक्टर धनुष हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Elvish Yadav- Karanveer: 'बहुत बुरा हुआ, ऐसा नहीं होना चाहिए था', एल्विश यादव के विवाद पर बोले करणवीर मेहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें