फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav- Karanveer: 'बहुत बुरा हुआ, ऐसा नहीं होना चाहिए था', एल्विश यादव के विवाद पर बोले करणवीर मेहरा

Sun, 16 Feb 2025 02:35 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एल्विश यादव और चुम दरांग को लेकर इन दिनों काफी विवाद चल रहा है। चुम पर की गई टिप्पणी के बाद एल्विश पर केस भी हो गया है। इस मामले पर अब करणवीर मेहरा ने टिप्पणी की है।
विज्ञापन
एल्विश यादव- करणवीर मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एल्विश यादव ने चुम दरांग की जाति और नस्ल को लेकर टिप्पणी कर दी, जिसके बाद उन्हें बहुत सारी आलोचना का सामना करना पड़ा। एल्विश यादव के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्त कार्रवाई की मांग भी की। एल्विश यादव पर इसके बाद केस भी दर्ज हो चुका है। इस मामले पर अब करणवीर मेहरा की टिप्पणी सामने आई है।
विज्ञापन

करणवीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम
करणवीर मेहरा ने कही ऐसी बात
पैपराजी ने करणवीर मेहरा से चुम और एल्विश यादव को लेकर कहा कि एल्विश के खिलाफ केस हो गया। इस पर करणवीर मेहरा ने कहा कि बहुत बुरा हुआ, ऐसा नहीं होना चाहिए था।

एल्विश यादव। - फोटो : amar ujala
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में एल्विश यादव और रजत दलाल ने एक पॉडकास्ट के दौरान चुम का मजाक उड़ाया। एल्विश ने चुम के बारे में बात करते हुए कहा, “ये जो करणवीर है उसको पक्का कोविड था क्योंकि चुम किसको पसंद आती है…।”

एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
एल्विश यादव की हुई आलोचना
इसके बाद नेटिजन्स एल्विश और रजत की आलोचना करने लगे। हालांकि, एल्विश ने अपने हालिया ब्लॉग में कहा कि उन्होंने चुम पर कोई नस्लवादी टिप्पणी नहीं की है। एल्विश ने आगे कहा कि उन्होंने जो भी कहा, वह नकारात्मकता नहीं चाहते और इसलिए उन्होंने वह हिस्सा हटा दिया है। इस मामले के बाद से चुम दरांग, रजत दलाल, एल्विश यादव और करणवीर मेहरा सुर्खियों में बने हुए हैं।
विज्ञापन

करणवीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम
एल्विश ने रखा अपना पक्ष
एल्विश यादव ने इस मामले पर अपना पक्ष भी रखा है। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर विवाद बढ़ रहा है क्योंकि मैंने कोरोना का जिक्र किया है। उन्होंने कहा, "कुछ लोग इसे समझ ही नहीं पाते, वे कह रहे हैं कि क्योंकि मैंने कोविड का जिक्र किया है और मैं चुम को चीनी होने से जोड़ रहा हूं। लोग बहुत मूर्ख हैं। मेरा मतलब था कि करण वीर मेहरा को कोविड हो सकता है और उसने स्वाद और गंध की अपनी भावना खो दी है और इसलिए वह चुम को पसंद करता है।" बता दें कि एल्विश ने अपने पॉडकास्ट से इसके कुछ हिस्से हटवा भी दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें