फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: 'एक वादा पूरा हुआ', कृति सेनन ने गुदवाया उड़ती चिड़िया का टैटू; बताई वजह

Sun, 14 Sep 2025 02:40 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon New Bird Tattoo: कृति सेनन ने पहली बार अपने बाएं पैर पर एक खास टैटू बनवाया है। इसके साथ ही कृति ने इस टैटू का मतलब भी समझाया है, कि आखिर क्यों उन्होंने इस तरह का टैटू गुदवाया है।
 
विज्ञापन
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तेरे इश्क में' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच कृति ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पहले टैटू की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं। कृति के इस पोस्ट पर रश्मिका मंदाना ने अपना रिएक्शन शेयर दिया है।
विज्ञापन

 

कृति का टैटू
कृति सेनन ने आज इंस्टाग्राम पर अपने पहले टैटू की तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही बताया कि वह यह काम कभी नहीं करने वाली थीं, लेकिन उन्होंने अपने बाएं पैर में एक उड़ती हुई चिड़िया का टैटू गुदवाया लिया है। इन सभी शानदार तस्वीरों को कृति ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है।  

कृति ने टैटू को लेकर बताई वजह
कृति ने लिखा, 'कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा करूंगी, लेकिन कभी नहीं कहना। बस अभी-अभी टैटू बनवाया है। एक वादा पूरा हुआ। एक अनुस्मारक कि मैं ऊंची उड़ान भर सकती हूं.. सूर्योदय तक।' कृति की इस पोस्ट पर रश्मिका मंदाना ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। 

 

कृति की फैंस को सलाह
'आगे कृति सेनन ने लिखा, 'उन सभी के लिए जिनकी आंखों में सपने हैं...वह छलांग लगाओ जिससे आप डरते हैं..यह आसान नहीं हो सकता है, लेकिन आपको अपने पंख मिल जाएंगे, आपको अपने लिए मिल जाएगी, आप उड़ना सीख जाएंगे।' आगे कृति ने टैटू मेकर को धन्यवाद भी लिखा।
विज्ञापन

कृति का वर्कफ्रंट
कृति सेनन जल्द ही फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया है। इस फिल्म में दक्षिण सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन पहली बार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। यह फिल्म हिंदी और तमिल भाषाओं में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें