फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junaid Khan-Sai Pallavi: सामने आया जुनैद और साई पल्लवी की फिल्म का नाम, 17 साल बाद कजिन के साथ काम करेंगे आमिर

Fri, 12 Sep 2025 09:02 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Film Mere Raho: आमिर खान प्रोडक्शन की नई फिल्म 'मेरे रहो' की घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी नजर आएगी। 
 
विज्ञापन
जुनैद खान, आमिर खान और साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुनैद खान और साई पल्लवी जल्द ही फिल्म 'मेरे रहो' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और मंसूर खान मिलकर कर रहे हैं। जानिए इस फिल्म को आप सिनेमाघरों में कब देख सकेंगे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

साई पल्लवी और जुनैद की फिल्म
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक, आमिर खान प्रोडक्शंस की नई फिल्म 'मेरे रहो' 12 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस रोमांटिक ड्रामा में जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे कर रहे हैं। इस फिल्म निर्माण आमिर खान और मंसूर खान मिलकर कर रहे हैं।

17 साल बाद एक साथ फिल्म लेकर आ रहे हैं आमिर और मंसूर
फिल्म 'मेरे रहो' आमिर और मंसूर की 17 साल बाद एक साथ वापसी है, जो पहले 'जाने तू या जाने ना' जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। फिल्म 'जाने तू या जाने ना' 2008 में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसका लेखन और निर्देशन अब्बास टायरवाला ने किया है। इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत मंसूर खान और आमिर खान ने मिलकर किया था। इस फिल्म में इमरान खान, जेनेलिया डिसूजा, प्रतीक बब्बर, मंजरी फडनीस और अयाज खान मुख्य भूमिका में नजर आए।
 
विज्ञापन

जुनैद और साई के बारे में 
फिल्म 'मेरे रहो' जुनैद खान की तीसरी फिल्म और दूसरी थिएटर रिलीज है। उनकी पहली फिल्म 'महाराज' को ओटीटी पर सराहना मिली, लेकिन 'लवयापा' को कम प्रतिक्रिया मिली। वहीं साई पल्लवी नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगी। 'रामायण' को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। 'रामायण' में साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा: चैप्टर 1' से जुड़े दिलजीत दोसांझ, शेयर किया वीडियो....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें