फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Don 3 Movie: फरहान अख्तर की 'डॉन 3' में इस अदाकारा की एंट्री की चर्चा तेज, रणवीर सिंह के साथ जम सकती है जोड़ी

Tue, 22 Apr 2025 06:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farhan Akhtar Movie Don 3: बीते वर्ष यह एलान किया गया कि 'डॉन 3' में रणवीर सिंह नजर आएंगे। अब उनके अपोजिट एक अभिनेत्री के नाम की चर्चा तेज है।
विज्ञापन
डॉन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरहान अख्तर की 'डॉन 3' बहु प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इससे जुड़ी हर अपडेट पर फैंस की नजर रहती है। बीते वर्ष यह एलान किया गया कि इस फिल्म में लीड रोल रोल रणवीर सिंह अदा करेंगे। वहीं, लीड अभिनेत्री के रूप में कियारा आडवाणी का नाम फाइनल किया गया। मगर, प्रेग्नेंसी के चलते वे इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं। अब नई एक्ट्रेस के नाम की चर्चा है।

विज्ञापन

कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
शुरुआती दौर में बातचीत
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 'डॉन 3' में कृति सेनन की एंट्री हो गई है। वे रणवीर सिंह के अपोजिट फिल्म में नजर आ सकती हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कृति ने 'डॉन 3' में रणवीर के साथ काम करने के लिए सहमति जताई है। कुछ ही हफ्तों में बात फाइनल हो सकती है। 
 

जल्द आधिकारिक एलान होने की उम्मीद
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट की टीम रोमा की भूमिका के लिए एक अनुभवी अभिनेत्री की तलाश कर रही थी, जिसकी स्क्रीन पर अच्छी उपस्थिति हो और कृति उनकी पसंद पर एकदम खरी उतरती हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।

यह खबर भी पढ़ें:
Nani Ram Charan: द पैराडाइज-पेद्दी होगी एक दिन के गैप में रिलीज, बॉक्स ऑफिस क्लैश के बारे में नानी ने की बात
विज्ञापन

प्री-प्रोडक्शन पर चल रहा काम
रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि 'डॉन 3' की शूटिंग मुख्य रूप से यूरोप में की जाएगी और इसके लिए लोकेशन पहले ही तय कर ली गई हैं। स्क्रिप्ट भी तैयार है और अब बस एक्शन डिजाइन के साथ-साथ थोड़ी पॉलिशिंग बाकी है। प्री-प्रोडक्शन का काम अगले कुछ महीनों तक चलेगा। कहा जा रहा है कि टीम का लक्ष्य इस साल अक्तूबर या नवंबर तक शूटिंग शुरू करने का है। कृति 'डॉन 3' से पहले 'तेरे इश्क में' की शूटिंग खत्म करेंगी। 

यह खबर भी पढ़ें:
Rajkumar Rao: ‘चोर बजारी दो नैनों की…’ गाना हुआ रीमेक, फिल्म राजकुमार की, यूजर्स को याद आए सैफ अली खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें