Kriti Sanon And Kabir Bahia: कृति सेनन बर्मिंघम में अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ नजर आई हैं। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें शेयर की हैं।
अभिनेत्री कृति सेनन अपनी नई फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच वह मंगलवार को बर्मिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए वनडे मैच को देखने के लिए पहुंचीं। वहां उन्हें उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ मैच का आनंद लेते हुए देखा गया। स्टैंड्स से उनकी तस्वीरें वायरल हुईं हैं। उनके कथित रिश्ते पर फिर से चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन
2 of 6
कबीर बहिया के साथ कृति सेनन
- फोटो : एक्स
बर्मिंघम में साथ दिखीं कृति और कबीर
बर्मिंघम में साथ दिखने से कृति और कबीर के बारे में महीनों से चल रही अटकलों को और हवा मिली है।
कबीर ने वेन्यू से कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह कृति और उनके एक दोस्त के साथ स्टेडियम में पोज देते हुए नजर आए। कृति ने भी मैच की कुछ झलकियां अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट कीं।
फैंस ने शेयर कीं तस्वीरें
इन पोस्ट्स के सामने आने के तुरंत बाद, एजबेस्टन के स्टैंड्स से कृति की और तस्वीरें एक्स पर वायरल होने लगीं। वनडे मैच के लिए स्टेडियम में मौजूद कई क्रिकेट फैंस में कृति भी शामिल थीं, मगर कबीर के साथ उनकी मौजूदगी ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गई।
4 of 6
कबीर बहिया के साथ कृति सेनन
- फोटो : एक्स
कृति और कबीर के रिश्ते को लेकर फैली अफवाहें
कृति और कबीर के बारे में अफवाहों ने तब जोर पकड़ा जब एक्ट्रेस ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया। तब से, उनके कथित रिश्ते को लेकर खबरें और अटकलें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कबीर, कृति की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी में भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
5 of 6
कृति सेनन और कबीर बहिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@k.a.b.b.s
ब्रेकअप की फैली अफवाहें
हाल ही में ब्रेकअप की अफवाहें फैलने के बाद कृति की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा और बढ़ गई थी। ये अटकलें कबीर की एक अनजान महिला के साथ वायरल हुई तस्वीर के बाद शुरू हुई थीं। बाद में कृति ने कबीर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसे उन अफवाहों को खत्म करने के तौर पर देखा गया। आपको बता दें कि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के स्टेटस पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।
कृति का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, कृति को आखिरी बार होमी अदजानिया की फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत कलेक्शन कर पाई थी।