कृति का सबसे हॉट रोल
बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के अनुसार, हाल ही में कृति सेनन ने बताया कि 'कॉकटेल 2' में उनका नया लुक दर्शकों को हैरान कर देगा। कृति ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं 'कॉकटेल 2' पहले से काफी अलग दिख रही हूं। यह शायद अब तक का मेरा सबसे हॉट किरदार है।'
सबसे हॉट किरदार के लिए किसे दिया क्रेडिट
कृति ने फिल्म 'कॉकटेल 2' के डायरेक्टर होमी अदजानिया की तारीफ करते हुए कहा, 'होमी की सौंदर्य समझ बहुत अच्छी है और वह स्वभाव से बहुत कूल हैं। उन्होंने मेरे अंदर एक ऐसा कूल पहलू निकाला है, जिसके बारे में मुझे खुद भी नहीं पता था।'
कृति ने क्यों की 'कॉकटेल 2'
कृति ने यह भी बताया कि उन्होंने ‘कॉकटेल 2’ का ऑफर क्यों स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि उनकी पिछली फिल्म ‘तेरे इश्क में’ बहुत भावुक थी। इसलिए उन्हें कुछ हल्का-फुल्का और मजेदार काम चाहिए था। जब ‘कॉकटेल 2’ का ऑफर आया तो उन्होंने तुरंत हां कर दी। उन्होंने कहा, 'बस यही वो जगह है, जहां मैं रहना चाहती हूं।' कृति ने आगे कहा कि वह अलग-अलग तरह के किरदार निभाना पसंद करती हैं।
कब रिलीज हो रही है 'कॉकटेल 2'
'कॉकटेल 2' 2012 की सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होग। यह एक आधुनिक लव ट्रायंगल है, जो दोस्ती और रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: पार्टी में साथ दिखे रणवीर सिंह और संजय दत्त, वायरल वीडियो में दिखी 'आरी आरी' गाने पर दोनों की दमदार केमिस्ट्री