फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में साथ दिखे रणवीर सिंह और संजय दत्त, वायरल वीडियो में दिखी 'आरी आरी' गाने पर दोनों की दमदार केमिस्ट्री

Sun, 29 Mar 2026 10:57 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: 'धुरंधर 2' को लेकर इन दिनों संजय दत्त और रणवीर सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों का पार्टी का एक वीडियो सामने आया है, जो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
संजय दत्त और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में एक पार्टी में संजय दत्त और रणवीर सिंह एक साथ नजर आए। पार्टी का यह वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में 'धुरंधर 2' के ये दोनों सितारे 'आरी आरी' गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

वायरल वीडियो
हाल ही में एक पार्टी में 'धुरंधर' के एसपी चौधरी असलम (संजय दत्त) और हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) को एक साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में संजय दत्त और रणवीर सिंह फिल्म के लोकप्रिय गाने 'आरी आरी' पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

रणवीर और संजय की केमिस्ट्री
इस वायरल वीडियो में संजय दत्त ने एसपी चौधरी असलम वाले पारंपरिक कुर्ते और रणवीर सिंह ने जींस-लेदर जैकेट के कैजुअल लुक में स्टेज पर मस्ती की। रणवीर माइक लेकर गाने पर लिप सिंक कर रहे थे, जबकि संजय दत्त हल्के डांस मूव्स करते नजर आए। इस वीडियो पर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने मजाक में लिखा कि 'एसपी साहब खुश नहीं दिख रहे।' वहीं कई फैंस ने दोनों अभिनेताओं के इस वीडियो पर फायर और दिल वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।

यह भी पढ़ें: Farah Khan: समीरा रेड्डी ने फराह खान के साथ शेयर की पहले गाने की थ्रोबैक तस्वीर, लिखा- 'हम दोनों बच्चों...'
विज्ञापन

'धुरंधर 2' की स्टार कास्ट
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कई बड़े कलाकार हैं। फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है और सुर्खियों में बनी हुई है। 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग वीकेंड में 'बाहुबली 2' से भी ज्यादा कमाई की। सिर्फ कुछ दिनों में इसने 'पठान' और 'कल्कि 2898 एडी' के ग्लोबल लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।

'धुरंधर 2' का कलेक्शन
भारत में 'धुरंधर द रिवेंज' ने पहले सप्ताहांत में ही 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली। इस फिल्म ने आज 11वें दिन 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो पूरे दिन में बदलेगा। वहीं 'धुरंधर द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 784.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: पीयूष मिश्रा ने रणवीर की 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर कही यह खास बात, बोले- 'यह वास्तविक सिनेमा...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें