फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन बुलाए शादी में पहुंच गए कृति और आयुष्मान, लोग हैरान

Tue, 01 Aug 2017 11:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना, कृति सैनन - फोटो : Bombay Times
विज्ञापन
'बरेली की बर्फी' फिल्म की हीरोइन कृति सेनन ने को-स्टार आयुष्मान खुराना के साथ हाल ही में कुछ ऐसा काम किया जो वो बचपन में नहीं कर पाई थीं। और वो काम है दूसरों की शादी में बिना बुलाए जाना।
विज्ञापन


दोनों अपनी फिल्म 'बरेली की बर्फी' का प्रमोशन करने एक असली शादी में पहुंच गए। शादी में मौजूद लोगों को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके समारोह में दो सेलेब्रिटिज आ धमकेंगे। दोनों को पार्टी में देखकर सभी मेहमान शॉक रह गए। आयुष्मान और कृति ने वहां सभी को अपनी फिल्म के गाने 'स्वीटी तेरा दीवाना' पर डांस भी कराया।

इस पूरी घटना को रेडियो चैनल रेडएफएम ने कैद किया। वीडियो की शुरुआत में कृति कहती नजर आ रही हैं, 'मैंने पहले कभी ऐसा नहीं किया। मुझे डर लग रहा है। उम्मीद करती हूं कि वहां लोग सरप्राइड हों न कि शॉक।' वहीं अपने बचपन के दिन याद करते हुए आयुष्मान ने बताया कि वो कई शादियों में बिन बुलाए गए हैं।
विज्ञापन

  This was soooo much fun! Had never done it as a teenager-- banta tha yaar! @ayushmannk 🤣 https://t.co/EFXdmZfTUZ — BITTI (@kritisanon) July 31, 2017
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें