फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल गर्ल' सान्या को मिली दूसरी फिल्म, इस बड़े डायरेक्टर के साथ करेंगी काम

Tue, 01 Aug 2017 11:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सान्या मल्होत्रा
विज्ञापन
आमिर खान की 'दंगल' में बबीता फोगट का किरदार निभाने वाली सान्या मल्होत्रा ने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है। उनकी अगली फिल्म और कोई नहीं, बल्कि अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन


डीएनए के अनुसार सान्या 'मनमर्जियां' फिल्म में दिखाई देंगी। पहले इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर के कास्ट करने की खबरें आ रही थीं। वहीं फिल्म को अश्विनी तिवारी अय्यर डायरेक्ट करने वाली थीं जो 'निल बटे सन्नाटा' और 'बरेली की बर्फी' का निर्देशन कर चुकी हैं। अब लगता है कि प्रोड्यूसर आनंद एल राय ने फिल्म की पूरी टीम ही बदलने का फैसला किया है। इस फिल्म के डायरेक्शन की कमान अनुराग कश्यप को दी गई है।

वहीं सान्या के ऑपोजिट नए हीरो जस्सी गिल को साइन किया गया है। फिल्म की शूटिंग इस साल दिसंबर तक शुरू हो सकती है। सान्या के साथ ही डेब्यू करने वाली फातिमा सना शेख तो अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं। फातिमा आमिर के साथ ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में दिखाई देंगी। उनकी पहली फिल्म में आमिर जहां उनके पिता की भूमिका में थे वहीं इस फिल्म में वो फातिमा के लव-इंट्रेस्ट बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें