फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन ने अपने खास दोस्त का किया शुक्रिया, नूपुर की शादी के लिए डिजाइन किए थे कपड़े; लिखा- 'एक पोस्ट...'

Sun, 01 Feb 2026 11:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon Special Post: कृति सेनन ने आज अपने खास दोस्त के लिए एक पोस्ट शेयर कर उनका धन्यवाद किया है। दरअसल, प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर ने कृति की बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की हिंदू शादी के लिए उनके पूरे परिवार को तैयार किए थे।
विज्ञापन
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने 10 जनवरी 2026 को सिंगर स्टेबिन बेन से शादी कर ली। यह शादी उदयपुर में बहुत खूबसूरती से हुई, जिसमें पहले क्रिश्चियन रस्में हुईं और फिर हिंदू रीति-रिवाज से भी विवाह पूरा हुआ। इस हिंदू शादी में सेनन परिवार के सभी सदस्यों के कपड़े फैशन डिजाइनर ने डिजाइन किए थे। जिनका शु्क्रिया कृति ने अपनी एक खास पोस्ट के जरिए किया है।
विज्ञापन

 

कृति का पोस्ट 
शादी में नूपुर बहुत सुंदर लग रही थीं। कृति और पूरा सेनन परिवार भी खूब सजा-धजा नजर आया। उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। आज कृति ने इंस्टाग्राम पर मनीष मल्होत्रा को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि मनीष ने पूरे परिवार को इतने प्यार और ध्यान से तैयार किया कि हर कोई बहुत खुश और आरामदायक महसूस कर रहा था। कृति ने आगे लिखा, 'दुल्हन से लेकर माता-पिता तक, सबके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। कृति ने कहा कि उनके मम्मी-पापा पहली बार मनीष मल्होत्रा का आउटफिट पहनकर बहुत खुश थे। '

मनीष मल्होत्रा का पोस्ट
मनीष मल्होत्रा ने कृति की इस पोस्ट पर जवाब देते हुए लाल दिल वाले इमोजी बनाया और लिखा, 'मेरी प्यारी कृति, मैं तुम्हें मॉडलिंग के दिनों से जानता हूं और तुम बहुत खास हो और तुम्हारा परिवार भी बहुत प्यारा है।' इसके साथ ही मनीष ने लिखा की उन्होंने शादी में सभी के साथ खूब मस्ती की।

यह भी पढ़ें: आदित्य धर ने 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के एक सीन को लेकर किया पोस्ट, समझाईं बारीकियां; लिखा- 'यकीन आपने मिस...'
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'?
कृति सेनन 2026 में काफी व्यस्त रहने वाली हैं। उनकी कई फिल्में आने वाली हैं। कृति एक्टर शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी। यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है और इसका शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। यह 2026 के अंत तक रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा 'बॉर्डर 2' का तूफान, जानें सनी देओल की फिल्म का 10वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें