फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: पत्नी के अलावा मां-बेटी को भी बनाया 250 करोड़ के बंगले का हिस्सेदार, लोगों ने उड़ाया मजाक

Tue, 22 Oct 2024 01:46 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नया घर बनकर तैयार हो गया है। इस घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस घर का नाम रणबीर ने अपनी दादी के नाम पर रखा है, जिसका लोगों ने सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का मुंबई के बांद्रा इलाके में नया घर बनकर तैयार हो गया है। उनके घर के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस घर के बनने के दौरान आलिया, रणबीर और नीतू कपूर लगातार काफी समय जा रहे थे, इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो हुए। राहा को भी इस घर में घूमते हुए देखा गया।
विज्ञापन


 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir_kapoooor
कुछ ऐसी है घर की बनावट
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में बताया गया कि आलिया रणबीर का घर बनकर तैयार हो गया है। यह 6 मंजिला इमारत है, इसका नाम रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर रखा गया है। घर ग्रे और हल्के नीले रंग का है। घर की बालकनी पर कांच और बड़ी सी खिड़की नजर आ रही है। घर बाहर से बहुत ही क्लासी नजर आ रहा है।

Tom Holland: जब 'आयरन मैन' ने MCU की शूटिंग में ऐसे की थी टॉम हॉलैंड की मदद, बोले- आज भी हूं आभारी

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और राहा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
नेटिजन्स ने किए ऐसे कमेंट्स
आलिया और रणबीर के घर की तस्वीरों पर नेटिजन्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने कहा, 'दिल्ली में पंजाबी बाग या पृथ्वीराज रोड पर आइये यह कोई बंगला नहीं है, यह बिल्डर फ्लोर है'। एक अन्य ने लिखा, 'ये तो ऑफिस के केबिन जैसा दिख रहा है'। एक अन्य ने लिखा, 'यहां एक गार्डन भी होना चाहिए था, नेचुरल ब्यूटी'।

Shraddha kapoor: जवान और पठान से 'स्त्री 2' की तुलना पर बोलीं श्रद्धा कपूर, खुद को बताया शाहरुख खान का प्रशंसक

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
250 करोड़ में बना है आलिया रणबीर का आशियाना
आलिया और रणबीर का नया घर कृष्णा राज बंगला बनकर तैयार हो गया है। इस घर में आलिया अपने परिवार के साथ रहेंगी। फिलहाल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी राहा के साथ अपने घर वास्तु में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घर बनाने में करीब 250 करोड़ की लागत आई है। ये मुंबई में किसी भी बॉलीवुड कलाकार का सबसे महंगा घर है।
विज्ञापन

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर-राहा-कपूर-नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, neetu54
पत्नी के साथ मां और बेटी के पास है घर की हिस्सेदारी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इस घर में नीतू कपूर और राहा कपूर को भी हिस्सेदारी दी गई है। खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर ने राहा को ये घर तोहफे में देना था, वह राहा के नाम पर रजिस्ट्री कर रहे थे, लेकिन घर पर नीतू कपूर को भी मालिकाना हक मिलेगा। नीतू कपूर को उनके पति ऋषि कपूर ने पहले से अपनी प्रॉपर्टी का आधा साझेदार बनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें