फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: मुंबई में हुए दही हांडी कार्यक्रम में थिरके गोविंदा, इस्कॉन मंदिर पहुंचकर दर्शन भी किए

Sat, 16 Aug 2025 03:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Krishna Janmashtami 2025: आज शनिवार 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व पर दही हांडी कार्यक्रम खास रौनक बिखेरता है। आज मुंबई में एक दही-हांडी कार्यक्रम में अभिनेता गोविंदा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
गोविंदा-शरद केलकर-उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव हो और दही-हांडी की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है भला? इस त्योहार पर दही-हांडी कार्यक्रम आयोजित होते हैं और गोविंदाओं की टोली दही से भरी मटकियों को फोड़ती है। मुंबई में भी इसकी खूब रौनक देखी जाती है। आज मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में अभिनेता गोविंदा भी शामिल हुए। इस दौरान वे कृष्ण भक्ति में लीन दिखे। गोविंदा के अलावा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। साथ ही शरद केलकर ने भी शिरकत की। 

विज्ञापन

दही-हांडी कार्यक्रम में गोविंदा-उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शरद केलकर - फोटो : पीटीआई
गोविंदा ने दही-हांडी उत्सव में लिया हिस्सा
आज शनिवार को जन्माष्टमी के पर्व पर मुंबई के ठाणे में टेम्बी नाका मित्र मंडल द्वारा दही हांडी उत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा और शरद केलकर ने हिस्सा लिया। उन्होंने सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गोविंदा ने डांस भी किया।
 

गोविंदा - फोटो : पीटीआई
इस लोकप्रिय गाने पर गोविंदा ने किया डांस
अभिनेता गोविंदा ने इस दही हांडी उत्सव में गोविंदाओं का उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा वे अपने मशहूर गाने 'सोना कितना सोना है' पर थिरकते भी दिखे। कार्यक्रम में अभिनेता भक्ति रंग में रंगे नजर आए। वे स्टेज पर हाथों में बांसुरी थामे नजर आए। 

दही-हांडी कार्यक्रम में गोविंदा-उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शरद केलकर - फोटो : पीटीआई
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने किया अभिनेता का स्वागत
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने मंच पर गोविंदा और शरद केलकर का स्वागत किया। मराठी भाषा में संबोधित करते हुए उन्होंने वहां मौजूद लोगों से दोनों अभिनेताओं का स्वागत करने का आग्रह किया। आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर फिल्म जगत में भी खूब रौनक देखने को मिल रही है। अलग-अलग अंदाज में सब त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी तमाम सितारों ने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन

गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस्कॉन मंदिर पहुंचकर दर्शन किए
जन्माष्टमी पर गोविंदा इस्कॉन मंदिर भी पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें