फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami: पर्दे पर भगवान कृष्ण का किरदार निभा चुके हैं ये सितारे, एक ने तो 17 बार अदा किया कन्हैया का रोल

Sat, 16 Aug 2025 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janmashtami 2025: आज शनिवार 16 अगस्त को कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रौनक है। इस मौके पर हम आपको उन सितारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में श्रीकृष्ण का किरदार अदा किया है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार-पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर तरफ राधे-कृष्ण की पुकार है। लोग भक्ति भाव में डूबे हैं। बंसी वाले के जन्मोत्सव की खुशियां मनाई जा रही हैं। बॉलीवुड में भी इस त्योहार की खूब रौनक देखने को मिलती है। आज जन्माष्टमी के मौके पर जानते हैं उन अभिनेताओं के बारे में, जिन्होंने श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर पर्दे पर अपनी लीलाएं दिखाईं।

विज्ञापन
Trending Videos

अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इस साल रिलीज हुई फिल्म 'कन्नप्पा' में भगवान शिव की भूमिका में नजर आए। अभिनेता परदे पर भगवान कृष्ण का रोल भी अदा कर चुके हैं। अक्षय कुमार ने साल 2012 में आई फिल्म 'ओएमजी-ओह माय गॉड' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। फिल्म एक नास्तिक कांजी मेहता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी प्राचीन वस्तुओं की दुकान में नुकसान होने के बाद भगवान को अदालत में ले जाने का फैसला करता है। नास्तिक की भूमिका परेश रावल ने निभाई है। अक्षय कुमार उनकी सहायता करते हैं और उनके कष्ट दूर करते हैं।

एनटी रामा राव - फोटो : सोशल मीडिया
एनटी रामा राव
इस लिस्ट में अगला नाम आता है तेलुगु सुपरस्टार एनटी रामा राव का। अभिनेता एनटी रामा राव को 17 फिल्मों में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए याद किया जाता है, जो कि किसी भी अन्य भारतीय अभिनेता की तुलना में कहीं अधिक है। इनमें से कुछ फिल्मों में श्री कृष्णार्जुन युद्धम (1962), तमिल फिल्म कर्णन (1964) और दाना वीरा सूरा कर्ण (1977) शामिल हैं।

पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
पवन कल्याण
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। अभिनेता पवन कल्याण ने 'ओएमजी- ओह माय गॉड' के तेलुगु संस्करण 'गोपाला गोपाला' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई। ऐसी खबरें थीं कि अभिनेता इस प्रोजेक्ट को लेने से पहले झिझक रहे थे और आखिरकार इस प्रोजेक्ट के लिए सहमत होने में उन्हें 10 दिन लगे। फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम 25 मिनट है। पवन ने भी श्रीकृष्ण बन दर्शकों का दिल जीत लिया था।

जेमिनी गणेशन - फोटो : सोशल मीडिया
जेमिनी गणेशन
इस लिस्ट में अगला नाम आता है तमिल अभिनेता जेमिनी गणेशन का। जेमिनी ने 1948 में अपनी फिल्म 'चक्रधारी' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। उन्होंने भी श्रीकृष्ण बन दर्शकों को मोहित किया। साथ ही फिल्म ने भी बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

Coolie Day 2 Box Office: दूसरे ही दिन 100 करोड़ी बनी 'कुली', रजनीकांत की फिल्म ने आज किया इतना कलेक्शन
विज्ञापन

घट्टामनेनी कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया
घट्टामनेनी कृष्णा
इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार कृष्णा का नाम भी शामिल है। घट्टामनेनी कृष्णा ने भी फिल्म 'साक्षी' में भगवान कृष्ण  भूमिका निभाई थी। फिल्म में श्रीकृष्ण बन कृष्णा ने अपने मनमोहक रूप से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें