फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' का आया नया पोस्टर

Mon, 19 Jun 2017 02:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
लिपस्टिक अंडर माय बुर्का
विज्ञापन
लंबे समय से विवादों में रही फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' आखिरकार भारत में रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होगी लेकिन इसके मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया है जो काफी बोल्ड है।
विज्ञापन


'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' को इंटरनेशनल लेवल पर काफी सराहना मिली है और अब तक ये 10 अवॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा चुकी है। फिल्म को प्रकाश झा ने प्रोड्यूस किया है और अलंकृता श्रीवास्तव इसकी डायरेक्टर हैं।
  A dash of red can spark off a rebellion! Presenting LIPSTICK UNDER MY BURKHA poster 💋 #LipstickRebellionBegins pic.twitter.com/3jnHu5y8fh — BalajiMotionPictures (@balajimotionpic) June 19, 2017
विज्ञापन



कहा जा रहा था कि महिला प्रधान इस फिल्म में गाली-गलोच और अश्लीलता दिखाई गई है जिस वजह से सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी। पहले ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होनी थी लेकिन उस दिन अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की 'मुबारकां' रिलीज हो रही है जिस वजह से इसकी डेट बदल दी गई। 

फिल्म में रतन पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा, प्लाबिता बोरठाकुर और आहना कुमरा लीड रोल में हैं। इसके अलावा एक्टर सुशांत सिंह और विक्रम मेसी भी इसमें नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 14 अक्टूबर 2016 को रिलीज किया जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें