बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया की म्यूजिक एल्बम 'जिंदगी ये जिंदगी' का गाना 'जिंदगी तुझसे क्या करें शिकवे' रिलीज कर दिया गया है। ये गाना चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर आधारित है। वीडियो में दिखाया गया है कि आयशा टाकिया की बहन को कुछ गुंडे उठा के ले जाते हैं। इसके बाद आयशा पुलिस की मदद से अपनी बहन को उनके चुंगल से आजाद करवाती है।
'जिंदगी तुझसे क्या करें शिकवे' अमित मिश्रा ने गाया है जिसके बोल लिखे मुरली अग्रवाल ने लिखे हैं और म्यूजिक दिया है राज आशू ने।
इससे पहले गाने का पोस्टर आयशा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। आपको बता दें कि सपा नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी करने के बाद आयशा टाकिया ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था।
देखें वीडियो-