अमोल पाराशर, कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने क्या अटकलें लगाईं?
इस वीडियो पर उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के साथियों ने तुरंत रिएक्शन दिया। कुशा कपिला ने लिखा, 'जन्मदिन की बधाई अमोल और यह रील बहुत ही जबरदस्त है। सुरभि ज्योति ने वीडियो को 'शानदार' बताया, जबकि तिलोत्तमा शोम ने 'हाहाहा' कहकर रिएक्शन दिया। वहीं, फैंस ने इस पोस्ट का कुछ अलग ही मतलब निकाला। कई यूजर्स ने इस वीडियो को दोनों के रिश्ते के 'हार्ड लॉन्च' (रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने) के तौर पर देखा। एक फैन ने कमेंट किया, 'आखिरकार हार्ड लॉन्च हो ही गया।' एक और यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, दोनों क्यूट लोग एक ही फ्रेम में।'
अमोल पाराशर, कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रिश्ते पर क्या बोले अमोल पाराशर?
अमोल पहले भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर होने वाली अटकलों पर बात कर चुके हैं, हालांकि उन्होंने कभी भी कोंकणा के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एक बार उन्होंने कहा था कि अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में हर रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, 'किसी ने मुझसे पूछा नहीं। इसके बजाय, हर कोई अपने अंदाजे लगाने लगा। पहले मैं हर खबर पर प्रतिक्रिया देता था लेकिन अब मैंने आगे बढ़ना सीख लिया है। अगर कोई बात है और मैं उसे बताना चाहता हूं, तो मैं खुद सोशल मीडिया पर बताऊंगा।'