फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barun Sobti: नेपोटिज्म पर बात करते हुए 'कोहरा' एक्टर का छलका दर्द, कहा- टीवी एक्टर को फिल्म में कोई नहीं लेता

Mon, 17 Jul 2023 06:19 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' स्टार बरुण सोबती इन दिनों वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल रहे हैं। उनके वेब शो असुर के दोनों सीजन काफी हिट हुए। तो वहीं अब एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव पर खुल के अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
बरुण सोबती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' स्टार बरुण सोबती इन दिनों वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल रहे हैं। उनके वेब शो असुर के दोनों सीजन काफी हिट हुए। बरुण के अभिनय को वेब सीरीज 'असुर' में काफी पसंद किया गया था। अब अभिनेता अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। बरुण 'कोहरा' वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रिलीज होने के साथ ही यह दर्शकों के बीच काफी वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन

हाल ही में दिए इंटरव्यू में एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में टीवी एक्टर के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में बात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा,' ये कई टीवी एक्टर्स के साथ होता है। उन्हें किसी फिल्म या वेब शो के लिए एक सिंपल से ऑडिशन के लिए भी काम करना पड़ता है। निर्माता अक्सर कहते हैं कि 'ओह ये लड़का टीवी से है'।

बरुण सोबती - फोटो : सोशल मीडिया
आगे बरुण सोबती ने कहा कि मेरे हिसाब से टीवी सितारे बहुत टैलेंटेड होते हैं। ये लोग की साल तक एक ही टीवी शो में कैमरे का सामना करते हैं। इन सितारों के लिए 6 महीने में बनने वाली फिल्म में काम करना मुश्किल नहीं होगा। वह बात अलग है कि बॉलीवुड टीवी सितारों की कद्र नहीं करता। 
विज्ञापन

इसके अलावा बरुण ने अपने एक्टिंग करियर के बारे में बात करते हुए बताया, 'मुझे अच्छे रोल्स बहुत कम मिल रहे हैं। हर किसी के पास अपना धैर्य है, मैं लंबे समय से इंडस्ट्री में हूं। लेकिन मुझे लगता है कि मैंने बहुत कम काम किया है। इसलिए मुझे बेहतर भूमिकाएं पाने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जैसे मुझे असुर और कोहरा में मिले'।

यह भी पढ़ें: अंगद बेदी ने शुरू की स्पोर्ट्स की तैयारी, इस खास कैटेगरी में लेंगे इंटरनेशनल इवेंट में हिस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें